वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत

उत्तर प्रदेश : पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है। पीलीभीत में बीसलपुर-शाहजहांपुर मार्ग पर गांव गुलैंदा के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई।



थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव भरकनिया निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनके पिता श्याम चरण वर्मा (45) पुत्र रामस्वरूप वर्मा मंगलवार रात बाइक से बीसलपुर के गांव मलूकपुर में रिश्तेदारी में जा रहे थे। शाहजहांपुर मार्ग पर गांव गुलैंदा के पास किसी वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए।  

मृतक की शर्ट की जेब से मिले कागजातों में मिले फोन नंबर के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई। हादसे में उनकी बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। रात लगभग तीन बजे कोतवाली पुलिस का गश्ती दल उधर से गुजरा, तब घायल को सड़क पर पड़ा देखा। पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के घर वालों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुलाया। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे से मृतक के घर में कोहराम मचा है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग