भोगरवां में मिला नर कंकाल निकला लरहूँ के एक युवक का,बीते माह से था लापता

भोगरवां में मिला नर कंकाल निकला लरहूँ के एक युवक का,बीते माह से था लापता 

(फतेहपुर : वलजीत ठाकुर ) 

आपको बता दें बीते दिन इंदौरा की पंचायत भोगरवां के क्षेत्र में एक नर कंकाल मिला था.

जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया था.

वहीं उक्त नर कंकाल की शिनाख्त उपमंडल फतेहपुर की पंचायत लरहूँ के एक युवक के रूप में हुई है.

जोकि करीब 18 जनवरी से घर से लापता था.

इस बारे मंगलवार दोपहर बाद करीब एक बजे जानकारी देते हुए लरहूँ पंचायत के उपप्रधान राजीव कुमार ने बताया उक्त नर कँकाल के साथ लिपटे कपड़ो से उसकी शिनाख्त की गईं है.

बताया मृतक की बहन ने उसकी शिनाख्त की है.

बताया नर कँकाल की शिनाख्त संदीप करीब 34 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश निबासी लरहूँ के रूप में हुई है.

वहीं पुलिस ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर नर कंकाल उसके परिजनों को सोंप दिया है.

अब सबाल यह उठता है कि जिस तरह से उक्त नर कँकाल टुकड़ो में पड़ा मिला था तो क्या उसकी हत्या हुई थी या कुछ और यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर