बिहार में लोको पायलट ने की आत्महत्या,पत्नी से था परेशान, छोड़ा सुसाइड नोट

बिहार में लोको पायलट ने की आत्महत्या,पत्नी से था परेशान, छोड़ा सुसाइड नोट 

बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के उज्ज्वल विहार से उभर कर सामने आया है

बोरखेड़ा थाने के एएसआई सुरेश गोचर ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। शव को एमबीएस अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शिफ्ट किया गया।

पुलिस को लोकेश का सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि पत्नी और ससुर की वजह से वे मानसिक रूप से बेहद परेशान थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

लोको पायलट जैसे जिम्मेदार पद पर तैनात व्यक्ति ने घरेलू विवाद के कारण अपनी जान दे दी। सवाल यह उठता है कि क्या समाज में पारिवारिक कलह को सुलझाने की कोशिशें नाकाफी हैं?

मृतक के बड़े भाई नरेंद्र मालव के अनुसार, लोकेश पिछले 8 साल से रेलवे में लोको पायलट के रूप में कार्यरत थे। उनकी शादी के बाद से ही पत्नी सरोज मालव के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। पिछले दो सालों से सरोज अपने पीहर में रह रही थी और अपने चार साल के बेटे को भी पिता से मिलने नहीं देती थी।

लोकेश इस बात से बेहद दुखी थे कि वे अपने बेटे से नहीं मिल पा रहे थे। इस तनाव में उन्होंने अपने मकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

नरेंद्र ने बताया कि लोकेश का एक दोस्त उनके साथ रहता था, लेकिन घटना के समय वह ड्यूटी पर गया हुआ था। लोकेश को भी ड्यूटी पर जाना था, लेकिन जब उन्होंने पूरा दिन फोन नहीं उठाया, तो शाम को उनके घर पहुंचे। दरवाजा खोलने पर लोकेश का शव फंदे से झूलता मिला।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त