ग्राम पंचायत बरोट ख़ास की निलंबित प्रधान को प्रधान पद से हटाया
ग्राम पंचायत बरोट ख़ास की निलंबित प्रधान को प्रधान पद से हटाया
फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):- बिकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत बरोट खास की निलंबित चल रही प्रधान नीलम कुमारी को जिलाधीश कांगड़ा ने प्रधान पद से हटा दिया है।
इस बारे जानकारी देते हुए खंड बिकास अधिकारी फतेहपुर सुभाष चंद अत्री ने बताया उक्त प्रधान के खिलाफ पंचायत के सदस्यों ने अनियमिताएं बरतने के आरोप लगाए थे।
जिस पर जाँच दौरान तथ्य सामने आने पर बीते करीब 5 माह पूर्व उक्त प्रधान को निलंबित कर दिया गया था।
लेकिन अब जब जांच पूरी हुई है तो जिलाधीश महोदय ने उन्हें प्रधान पद से हटा दिया है। साथ ही उनकी शक्तियां भी खत्म कर दी गईं हैं।
बताया निलंबन के बाद से उपप्रधान ही प्रधान पद का कार्यभार देख रहे थे। अब भी वही प्रधान की शक्तियों का इस्तेमाल करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं