चमेरा प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन चरण 2

 चमेरा प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन चरण 2


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

आज दिनांक 20-04-2025 को चमेरा जल विद्युत परियोजना चमेरा चरण दो का चमेरा प्रोजेक्ट वर्करज यूनियन का दूसरा सम्मेलन करियां में संपन्न हुआ। सम्मेलन का संचालन 7 सदस्य अध्यक्ष मण्डल ने किया। सम्मेलन में यूनियन सचिव संजय ने रिपोर्ट रखी रिपोर्ट पर एन एच पी सी मे कार्यरत संविदा कर्मचारियों की मांगो पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य तौर ओर इन कर्मचारियों के लिए कोई नीति नहीँ है। इन्हे रेगुलर कर्मचारियों की तुलना में बहुत कम वेतन मिलता है। छुट्टियों का कोई प्रावधान नहीँ है। छुट्टी जाने पर वेतन काटा जाता है। एन एच पी सी मुनाफा देने वाला निगम है लेकिन दुर्भाग्य से इसका हिस्सा मुनाफा पैदा करने वालों को नहीं दिया जाता है। 

 सम्मेलन का उद्घाटन सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने किया सीटू जिला अध्यक्ष नरेंद्र ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार । की नीतियों के चलते स्थाई किस्म के काम में भी स्थाई रोजगार नहीं दिया जा रहा है जो कानून के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए क्योंकि संविदा कर्मचारी रेगुलर कर्मचारियों के बराबर कार्य करते हैं। परंतु प्रबंधन सुविधा न देकर उनका शोषण कर रहा है। सम्मेलन में चार लेबर कोड के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया।और इसी के साथ 20 मई को हड़ताल करने का आह्वान किया गया है।20 मई को राष्ट्रीय हड़ताल में चमेरा 2 के सभी कर्मचारी शामिल होंगे। इसी के साथ सम्मेलन में यह प्रस्ताव भी पास किया गया है कि संविदा कर्मचारियों की मांगों को प्रबंधन के साथ उठाया जाएगा जिस पर आने वाले समय में आंदोलन किया जाएगा। प्रमुख मांगे यह रहेंगी जिसमें पहले मिलने वाले 10% वेतन को पुनः दिया जाए जो वर्ष 2018 में बंद कर दिया गया था। छुट्टी करने पर वेतन में कटौती की जाती है। एन एच पी सी में रिलीवर रखे गए हैं अगर कोई वर्कर किसी कारणवश काम पर नहीँ आ पाता है और छुट्टी देता है तो उसको छुट्टी नहीं दी जाती , उसके वेतन में कटौती की जाती है जोकि गैर कानूनी है। कानून के अनुसार मिलने वाली छुट्टियां दी जाए। संविदा कर्मचारियों की स्थाई नीति बनाई जाए। सम्मेलन में 23 सदस्य कमेटी का चयन किया गया जिसमें अयूब खान को अध्यक्ष, दिलीप कुमार को महासचिव, अजय व नेकराम सचिव, पंकज व खेमराज उप प्रधान, कैशियर जावेद खान को चुना गया। इसके अतिरिक्त कमल, रिंकू, संजय, यशपाल, लोकेंद्र, पवन, सपना देवी, शकुंतला, प्रवीण, विकी, रवि, दलजीत को कमेटी सदस्य चुना गया सम्मेलन में 90 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग