उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई पी.एम. गति शक्ति समन्वय समिति की बैठक


 उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई पी.एम. गति शक्ति समन्वय समिति की बैठक     


    

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में पी.एम. गति शक्ति के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश लॉजिस्टिक नीति-2022 के तहत गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

    उपायुक्त ने बताया कि पी.एम. गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत जिला में सड़क, रेलवे,, हवाई अड्डे, परिवहन तथा लॉजिस्टिक संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाना है।

     उन्होंने बताया कि पी.एम. गति शक्ति डीजीटल प्लेटफॅाम होगा जिसमें विभिन्न विभागों से सम्बन्धित बुनियादी ढांचो का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुतिकरण होगा तथा भविष्य में विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं का समन्वय भी इस प्लेटफॉर्म पर होगा।

     उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वह अपने विभाग से सम्बन्धित बुनियादी ढांचे व पूर्ण किये गये भौतिक योजनाओं का विवरण पी.एम. गति शक्ति पोर्टल पर डाले तथा भविष्य की स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी ब्यौरा भी पोर्टल पर डाले ताकि विभिन्न विभागों में सम्बन्धित कार्यो के क्रियान्वयन के दौरान उत्पन्न होने वाले अवरोधों को रोका जा सके।

      इसके उपरान्त उपायुक्त ने जिला निर्यात संवर्द्धन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सम्बन्धित विभाग जिला निर्यात कार्य योजना तैयार करे तथा जिला में विभन्न उत्पादो की निर्यात क्षमता का आकलन करें और देश तथा प्रदेश की निर्यात नीति का प्रचार करना भी सुनिश्चित करें।

  महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र साक्षी सती ने बैठक में मद क्रमवार प्रस्तुत किये ।

  इस अवसर पर प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र डॉ0 ठाकुर भगत , रचीत शर्मा के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर