शिमला के सैंज में दोस्त की जान का दुश्मन बन बैठा दोस्त, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

शिमला के सैंज में दोस्त की जान का दुश्मन बन बैठा दोस्त, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में 

(शिमला : गायत्री गर्ग) 

ठियोग पुलिस ने बीएनएस की धारा-103 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि शिमला जिले के ठियोग थाने के अंतर्गत यह घटना हुई है. मृतक की पहचान रवि कुमार सुंदरनगर मंडी (35 वर्ष) के रूप में हुई है. जबकि आरोपी अनिल (24 वर्ष) दाडलाघाट सोलन जिला का रहने वाला है। सैंज के गांव बासा के कुलदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी और बताया कि 7 अप्रैल 2025 को शाम करीब 5 बजे, रवि नामक एक जेसीबी ड्राइवर उनकी दुकान पर आया था। उसके बाद अनिल की वर्कशॉप में गया जहां मृतक का आना जाना लगा रहता था। रवि के जाने के कुछ देर बाद अनिल की दुकान से शोर सुना, और जब बाहर देखा तो रवि खून से लथपथ पड़ा हुआ था । जहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन रवि की मौत हो चुकी थी. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है. मर्डर के पीछे क्या वजह है इसको लेकर जांच की जा रही है। 

रवि और अनिल के आपस में काफी अच्छी दोस्ती थी. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मृतक रवि कुमार जेसीबी चालक था और अनिल की मकैनिक के तौर पर अपनी वर्कशाप चलाता था। घटना से पहले दोनों के बीच काफी अच्छा व्यवहार देखा जाता रहा था। रवि कई बार अनिल की दुकान पर अपनी जेसीबी के मुराम्मत के लिए आया करता था और इसी के चलते दोनों के बीच संबंध अच्छे बन गए थे, लेकिन एकाएक दोनों के बीच ऐसा क्या मतभेद हो गया कि अनिल ने रवि के उपर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें रवि की जान चली गई। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग