स्कूल से लौट रही बच्ची से 5 ने दुष्कर्म कर की हत्या

स्कूल से लौट रही बच्ची से 5 ने दुष्कर्म कर की हत्या 

मामला बिहार के सारण जिले का है यहाँ तीन नाबालिग लड़कों सहित पांच लोगों ने नौ वर्षीय एक बच्ची से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने बच्ची की हत्या करने के बाद शव को जलालपुर थाना क्षेत्र के भटेशरी गांव में एक ईंट भट्टे के पास फेंक दिया।

इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया है। बच्ची के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, शुक्रवार को जब वह स्कूल से लौट रही थी तब आरोपियों ने उसे जबरन पकड़ लिया, उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया, ''लड़की से बलात्कार के बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और शव को ईंट भट्टे के पास फेंक दिया।''

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद