हरिपुरधार में शीघ्र बनाया जाएगा सिविल अस्पताल- विनय कुमार

 हरिपुरधार में शीघ्र बनाया जाएगा सिविल अस्पताल- विनय कुमार

विधानसभा उपाध्यक्ष ने जिला स्तरीय तीन दिवसीय माँ भंगायणी मेले का किया समापन


नाहन विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने हरिपुरधार में जिला स्तरीय मां भंगायणी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए लोगों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेले एवं त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है, तथा यह मेले आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा भी देते है। उन्होंने कहा कि यह मेला हरिपुरधार तथा साथ के क्षेत्रों का प्रमुख मेला है, इस मेले की ख्याती प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के हर क्षेत्र के एक समान व संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हरिपुरधार क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए उनके द्वारा उठाई गई मांगो को पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उपाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों द्वारा हरिपुरधार में बस स्टैंड की मांग पर लोगों को भूमि चयनित करने को कहा। उन्होंने कहा कि हरिपुरधार में जल्द ही सिविल अस्पताल बनाया जाएगा जिससे हरिपुरधार व इसके साथ लगती पंचायतों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

इससे पूर्व उपाध्यक्ष ने मां भंगायणी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की।

कार्यक्रम के दौरान अनिल शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा मंदिर कमेटी हरिपुरधार द्वारा स्मृति चिन्ह, ढांगरा, लोईया, शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष संगडाह तेजेंद्र कमल, उप मंडलाधिकारी संगडाह सुनिल कायथ, पूर्व बीडीसी संगडाह दलीप सिंह, प्रधान परिषद अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष ब्लॉक समिति रेणुका जी तपेंद्र चौहान, महासचिव ब्लॉक कांग्रेस रेणुका जी मित्र सिंह तोमर, बीसीसी सदस्य यशपाल चौहान तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थि

त थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर