विधानसभा अध्यक्ष ने सम्मानित किए जिला चंबा के मेधावी विद्यार्थी

 विधानसभा अध्यक्ष ने सम्मानित किए जिला चंबा के मेधावी विद्यार्थी,

निजी मीडिया संस्था द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए 400 मेंधावी विधार्थी


शिक्षा में गुणात्मक सुधार प्रदेश सरकार की प्रमुख प्राथमिकता -कुलदीप सिंह पठानिया,

स्थाई सफलता व्यक्ति को केवल निरंतर परिश्रम से ही हासिल हो सकती है इसलिए युवा पीढ़ी को जीवन में परिश्रम के साथ निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए तभी मनवांछित लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला मुख्यालय चंबा में एक निजी मीडिया संस्था द्वारा जिला चंबा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जिला भर के मेधावी छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कही। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सफलता के सफर में कई बार असफलताओं का सामना भी करना पड़ता है बावजूद इसके हमें लक्ष्य से भ्रमित हुए बिना निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। जिला के विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत व इससे अधिक अंक हासिल करवने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जिला भर के लगभग 140 विद्यालयों के करीब 400 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

 कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा ढांचागत विकास के लिए अनेक सार्थक कदम उठा रही है तथा गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा में समान अवसर प्रदान करने के लिए हर संभव मदद मुहैया करवा रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने विधार्थियों का आह्वान किया कि वे जीवन में कभी भी नशा न करने का संकल्प ले तथा इसके बारे में अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन द्वारा नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भावी पीढ़ी का मार्गदर्शन करना व मनोबल बढ़ाना एक सराहनीय कदम है तथा कार्यक्रम की आयोजक मीडिया संस्था इसके लिए बधाई की पात्र है। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम आयोजक संस्था को अपनी ओर से एक लाख एक हजार रुपए देने की घोषणा की।

इस अवसर पर विधायक चंबा नीरज नैयर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, एसडीएम प्रियांशु खाती, केशव राम संयुक्त निदेशक मैडीकल कालेज , विपिन ठाकुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के ओएसडी उमाकांत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित

 थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर