इंजीनियरिंग के प्रशिक्षु ने फंदा लगाकर आत्महत्या की, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

इंजीनियरिंग के प्रशिक्षु ने फंदा लगाकर आत्महत्या की, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला 

होस्टल के कमरे में साथ रहने वाला प्रशिक्षु ने बार-बार कमरा खोलने को आवाज लगाई, पर कमरा नहीं खुला तो अन्य प्रशिक्षुओं की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, तब प्रशिक्षु फंदे से लटका मिला, सूचना मिलने पर थाना सुंदरनगर की टीम ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया, शव का रविवार को मैडीकल कालेज में पोस्टमार्टम किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार प्रशिक्षु अर्पित शर्मा पुत्र अजय कुमार निवासी भोरंज जिला हमीरपुर सुंदरनगर स्थित राजकीय जवाहर लाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज में चौथे सैमेस्टर में कम्प्यूटर इंजीनियरिंग में पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार रात वह होस्टल के कमरे में अकेला था। उन्होंने कालेज प्रबंधन और पुलिस को इस बारे सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशिक्षु के शव का नेरचौक मैडीकल कालेज में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक छात्र का एक सुसाइड नोट मिला है, जिससे पता चलता है कि प्रेम प्रसंग के चलते प्रशिक्षु ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर