नौकरियों की आयु सीमा दो वर्ष बढ़ाने पर सरकार का किया आभार प्रकट श्रेय अवस्थी ने

नौकरियों की आयु सीमा दो वर्ष बढ़ाने पर सरकार का किया आभार प्रकट श्रेय अवस्थी ने 

हिमाचल प्रदेश अनइंप्लॉयड यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक श्रेय अवस्थी ने सरकारी नौकरियों में अधिकतम आयु सीमा को दो वर्ष तक बढ़ाने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रदेश सरकार का हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन हजारों युवाओं के भविष्य को नई दिशा देगा जो पहले आयु सीमा पार कर चुके थे और सरकारी सेवाओं में अवसरों से वंचित हो रहे थे।

अवस्थी ने कहा कि यह फेडरेशन की प्रमुख मांगों में से एक थी, जिसमें यह आग्रह किया गया था कि जिन अभ्यर्थियों की उम्र निर्धारित सीमा को पार कर चुकी है, उन्हें दो अतिरिक्त वर्षों का लाभ दिया जाए ताकि वे भी मुख्यधारा में शामिल हो सकें।

उन्होंने यह भी बताया कि इस मांग को लेकर उन्होंने धर्मशाला में माननीय राज्यपाल श्री शिव चरण प्रताप शुक्ल जी से विशेष मुलाकात की थी, जिन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार को प्रेषित करने का आश्वासन दिया था। अवस्थी ने स्पष्ट किया कि युवाओं के अधिकारों और अवसरों के संरक्षण हेतु उनका संघर्ष जारी रहेगा तथा वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश से भेंट कर संगठन की अन्य लंबित मांगों को भी मजबूती से रखेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला