राजीव बिंदल के प्रदेश भाजपा के तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर ज्वाली के जिला परिषद सदस्य ने बांटी मिठाई
राजीव बिंदल के प्रदेश भाजपा के तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर ज्वाली के जिला परिषद सदस्य ने बांटी मिठाई
ज्वाली : भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के बनने पर ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ब युवाओं में खासा उत्साह है। इस अवसर पर प्रदेश युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य ब जिला परिषद सदस्य लक्ष्य ठाकुर की अध्यक्षा में ज्वाली में लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर प्रदेश युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य ब जिला परिषद सदस्य लक्ष्य ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को दिल से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तथा उन्होंने कहा की डॉ राजीव बिंदल जी ऐसे व्यक्ति हैं जो कभी थकते नहीं अपने लक्ष्य को पाने के लिए हमेश तत्पर रहते हैं तथा उन्हें पूर्ण विश्वास है की 2027 के चुनावो में एक नया इतिहास रचेंगे । बही उन्होंने कहा की ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में ज्वाली की जनता ने पूरा मन बना लिया है कि इस बार पूर्व विधायक ठाकुर अर्जुन सिंह को ही विधायक बना कर शिमला पहुंचाना है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश बाजवा, पूर्व ज्वाली भाजपा मंडल अध्यक्ष, उत्तम धीमान,पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, संदीप चीमा,पूर्व ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष मलकीत डंडोच, पूर्व ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश निखिल, भूलूं पंचायत उपप्रधान कवि ठाकुर, अंकुर भडवाल, रिशु शर्मा, हरसर पंचायत प्रधान कमल चौधरी,सर्वेश कुटलैहड़ीया आदि काफी संख्या में मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं