दुआड़ा गांव के लोगों ने की सराज के बाढ़ पीड़ितों सहायता - Smachar

Header Ads

Breaking News

दुआड़ा गांव के लोगों ने की सराज के बाढ़ पीड़ितों सहायता

 दुआड़ा गांव के लोगों ने की सराज के बाढ़ पीड़ितों सहायता 


पतलीकूहल : ओम बौद्ध /

मनाली विधानसभा क्षेत्र के दुआड़ा गांव ने आपदा प्रभावितों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। गांव के विष्णु सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं ने स्थानीय लोगों से ₹64,200 का फंड इकट्ठा किया, जिसे सराज विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को भेजा गया। इस प्रयास में विष्णु युवक मंडल दुआड़ा ने भी ₹11,000 का योगदान दिया, जिससे कुल ₹75,200 की राशि प्रभावितों तक पहुंचाई गई।

बलदेव कुमार के खाते में भेजी गई सहायता राशि

विष्णु सेल्फ हेल्प ग्रुप की सदस्य प्रीति कपूर, प्रीति भल्ला, अलवंती, पुष्पा देवी, पुष्पा, अनीता, रचना, और रेखा ठाकुर ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से सराज के दूरदराज के उन क्षेत्रों की स्थिति देखी, जहाँ अभी तक पूरी मदद नहीं पहुँच पाई थी। बलदेव कुमार के कार्यों को देखते हुए, उन्होंने राशि उनके खाते में हस्तांतरित करने का निर्णय लिया।

बलदेव कुमार और उनकी टीम ने किया वितरण

बलदेव कुमार सराज विधानसभा क्षेत्र में अपनी 10 लोगों की टीम के साथ स्वयंसेवी के रूप में कार्य कर रहे हैं। ग्रुप की महिलाओं ने बताया कि बलदेव कुमार ने यह राशि प्रभावितों को वितरित की और इसकी पूरी जानकारी समूह को दी। दुआड़ा गांव की जनता ने बलदेव कुमार और उनकी टीम को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया है

कोई टिप्पणी नहीं