मेले और त्योहारों से मजबूत होती है संस्कृति और भाईचारे की डोर: यादविंद्र गोमा
मेले और त्योहारों से मजबूत होती है संस्कृति और भाईचारे की डोर: यादविंद्र गोमा जयसिंहपुर आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि मेले और त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जो समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंत्री शुक्रवार को जयसिंहपुर में आयोजित जिला स्तरीय होली मेला की दूसरी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने जयसिंहपुर विश्राम गृह से लेकर मेला ग्राउंड तक निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया। शोभा यात्रा में स्थानीय लोगों, कलाकारों और विभिन्न संस्थाओं की टोलियों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर उत्सव की शोभा बढ़ाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मेले और त्योहारों से संस्कृति और भाईचारे की डोर मजबूत होती है। होली का त्योहार प्रदेश के सबसे लोकप्रिय और आनंदमय पर्वों में से एक है, जो बसंत ऋतु के आगमन के साथ ख...