संदेश

सुभाष नगर में हुए हत्याकांड के मामले में दो और गिरफ्तार

चित्र
सुभाष नगर में हुए हत्याकांड के मामले में दो और गिरफ्तार अबोहर, 11 अगस्त (शर्मा/सोनू): एसपी अबोहर अशवंत सिंह, नगर थाना 2 के प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि सुभाष नगर में चुनाव के दौरान हुए हत्याकांड के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी अनुसार नगर थाना 2 की पुलिस ने मृतक की भाभी शिखा पत्नी अर्जुन वासी सुभाष नगर के बयानों पर मुकदमा नं.102, 7.6.26 धारा 109, 331 (6), 118(1), 115 (2) जुर्म वाधा 103 (1), 190, 191(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस पहले चार आरोपियों को काबू कर जेल भेज चुकी है। अब इस मामले में अजय कुमार पुत्र पवन कुमार वासी गली नं.5, राजीव नगर अबोहर, जसवंत उर्फ रमन पुत्र विजय कुमार गली नं.12-13 ठाकर आबादी अबोहर को काबू किया है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश नीतिन गर्ग की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

फाजिल्का के एसएसपी ने कंधे पर दूसरा स्टार लगाकर दी बधाई

चित्र
एएसआई राजवीर, दविंद्र सिंह व सुखमंदिर सिंह बने सबइंस्पैक्टर फाजिल्का के एसएसपी ने कंधे पर दूसरा स्टार लगाकर दी बधाई अबोहर, 11 अगस्त (शर्मा/सोनू): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व डीजीपी गौरव यादव ने इमानदारी से डयूटी निभाने वाले पुलिस कर्मचारियों को तरक्की प्रदान करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत सेना ब्रांच के प्रभारी दविंद्र सिंह गिल, पीसी ब्रांच के प्रभारी राजवीर सिंह तथा चौकी बजीतपुर भोमा के प्रभारी सुखमंदिर सिंह को सबइंस्पैक्टर बनने का नियुक्ती जारी किया गया। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद फाजिल्का के एसएसपी गगन अजीत सिंह, एसपी सतिंद्र सिंह, एसपी गुरजिंद्र सिंह, एसपी हैडक्वाटर गुरमीत सिंह ने उनके कंधों पर दूसरा स्टार लगाकर उन्हें सबइंस्पैक्टर बनने की बधाई दी व मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर डीएसपी फाजिल्का, डीएसपी अबोहर हरीश कुमार, डीएसपी बल्लुआना अमनदीप सिंह, फाजिल्का सिटी के प्रभारी परमजीत कुमार, सीआईए स्टाफ फाजिल्का के प्रभारी सुनील कुमार, नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, चौकी सीडफार्म के प्रभारी सबइंस्पैक्टर सुखपाल सिंह, एएसआई अमनदीप सिंह, एएसआई मोहन लाल, हैडमुंशी सु...

खुखनियाड़ा हादसे के शिकार बटलाहड़ के युवा को सैंकड़ो नम आँखों ने दी अंतिम बिदाई

चित्र
 खुखनियाड़ा हादसे के शिकार बटलाहड़ के युवा को सैंकड़ो नम आँखों ने दी अंतिम बिदाई  जसूर -तलवाड़ा मार्ग पर Fatehpur Baljeet Thakur   पड़ते खुखनियाड़ा नामक स्थान पर करीब 15 दिन पूर्व दो बाइको में जोरदार टक्कर हो गईं थी जिस दोरान एक बाईक पर सवार सुनेट निबासी  युवा की दर्दनाक मौत हो गईं थी जबकि उसी बाईक का दूसरा सवार बटलाहड़ निबासी भरत ठाकुर गंभीर घायल हो गया था. जिसने बीते दिन लुधियाना के एक हस्पताल में उपचार दोरान अंतिम सांस ली. वहीं युवा की मृत देह जैसे ही क्षेत्र में पहुंचाई गईं पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया. वहीं मृतक का अंतिम संस्कार मंगलवार को बरोट बल्ला स्थित आखिरी धाम पर किया गया. मृतक की शब यात्रा दोरान क्षेत्र के सैंकड़ो लोगों ने नम आँखों से शामिल होकर मृतक को अंतिम बिदाई दी.

राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में नशामुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष व्याख्यान आयोजित

चित्र
 राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में नशामुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष व्याख्यान आयोजित  राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में ब्रह्माकुमारी संस्था के सहयोग से नशामुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक विशेष जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग, ध्यान एवं सकारात्मक जीवनशैली के महत्व से परिचित कराना था। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था की चार प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को योगाभ्यास एवं ध्यान का अभ्यास भी करवाया गया तथा मानसिक तनाव को कम करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के विभिन्न उपाय बताए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. संगीता सिंह ने की। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था की सभी प्रतिनिधियो...

कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में तंबाकू मुक्त अभियान के अंतर्गत आज पुलिस टीम द्वारा महाविद्यालय परिसर और साथ लगते दुकानों का निरीक्षण किया गया

चित्र
 कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में तंबाकू मुक्त अभियान के अंतर्गत आज पुलिस टीम द्वारा महाविद्यालय परिसर और साथ लगते दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज परिसर में तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन, बिक्री एवं उपयोग को रोकने संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। लंबागाँव थाने से आए पुलिस टीम द्वारा कॉलेज परिसर के अतिरिक्त परिसर के 100 मीटर के दायरे में स्थित दुकानों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया। दुकानदारों को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री से संबंधित निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थान के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को तंबाकू मुक्त एवं नशा मुक्त बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि तंबाकू मुक्त परिसर अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के विर...

एक पिता ने अपने ही 6 वर्षीय मासूम बच्चे को पुल से नीचे उफनती रावी नदी में फेंक दिया

चित्र
  (चंबा :- जतिंदर खाना) हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली अमानवीय वारदात सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही 6 वर्षीय मासूम बच्चे को पुल से नीचे उफनती रावी नदी में फेंक दिया। इस खौफनाक घटना के सामने आते ही पूरे जिले में सनसनी फैल गई है और हर कोई स्तब्ध है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कियाणी के रहने वाले आरोपी पिता हितेष कुमार ने सोमवार रात इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया और मंगलवार सुबह खुद पुलिस के समक्ष पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपी के आत्मसमर्पण करते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चम्बा दिनेश शर्मा की अगवाई में एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय निवासियों और गोताखोरों के सहयोग से रावी नदी के किनारे- किनारे मासूम की तलाश के लिए सघन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि, नदी का जलस्तर और बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। एएसपी दिनेश शर्मा ने बताया कि बच्चे की खोज युद्धस्तर पर जारी है और आरोपी से पूछताछ कर घटना के ...

जयसिंहपुर की धरोहर चौगान को मिटाने की कोशिश न करे कांग्रेस - राजेश राणु।

चित्र
 जयसिंहपुर की धरोहर चौगान को मिटाने की कोशिश न करे कांग्रेस - राजेश राणु।              टैक्सी स्टैंड के लिए अलग से और मुफ्त में अच्छा स्थान देने का कष्ट करें मंत्री महोदय, उक्त शब्द भाजपा जिला महामंत्री राजेश रानू ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहे।                राणु ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा के स्थानीय मंत्री ने पहले जयसिंहपुर की शान विशाल मैदान (चौगान) की आधी जमीन पर इनडोर स्टेडियम  वनाने की जिद पकड़ी थी, परंतु जब विरोध हुआ तो इस आदेश को वापस लेना पड़ा, पर अब नई साजिश के तहत चौगान के अंदर टैक्सी स्टैंड बनाने के लिए रशियों के बैरिकेड लगा दिए, और जहां पर टैक्सियां पहले खड़ी होती थी, सुना है कि वहां पर लोगों की दुकानों के सामने दुकान में बनाने की तैयारी में लगे हैं, जबकि यह दोनों ही कार्य अपने आप में गलत हैं।                   उन्होंने कहा कि टैक्सी स्टैंड के लिए उच्च स्थान मिलना बहुत जरूरी है, क्योंकि टैक्सी चालक वह युवा है जिन्होंने सरकार से नौकर...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: