संदेश

शिक्षा मंत्री ने 8.60 करोड़ की बड़वी-गरावग सड़क के उन्नयन कार्य का किया भूमिपूजन

चित्र
  शिक्षा मंत्री ने 8.60 करोड़ की बड़वी-गरावग सड़क के उन्नयन कार्य का किया भूमिपूजन शिक्षा मंत्री ने आज कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत गरावग पंचायत में 8 करोड़ 60 लाख रूपये से स्त्रोन्नत होने वाली बड़वी गरावग संपर्क सड़क के उन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया।  इस अवसर पर उन्होंने सभी गरावग पंचायत निवासियों को बधाई दी और बताया कि यह सड़क इस क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण सड़क है जो न केवल बड़वी, बल्कि शाऊं, शोषण, पड़शोल, ग्रेई और गडवा गाँव के निवासियों को भी लाभान्वित करेगी। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ठाकुर रामलाल को स्मरण करते हुए बताया कि गरावग पंचायत से उनका एक भावनात्मक सम्बन्ध रहा है और इसी कारण राजनीति में पदार्पण से लेकर आज तक उन्हें भी यहाँ से उतना ही प्रेम और आशीर्वाद मिला हैं। उन्होंने बताया कि ऊपरी शिमला का क्षेत्र एक बागवानी बहुल क्षेत्र है और सड़कों का यहाँ पर एक अलग ही महत्व है। इसी के दृष्टिगत वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान जुब्बल नावर कोटखाई में 182 नई सड़कों का निर्माण हुआ है और इस वर्ष के अंत तक यह संख्या 200 तक पहुँच जायेगी।  रोहित ठाकुर ने बताया कि इस क्षेत...

राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित

चित्र
  राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित राजकीय महाविद्यालय सोलन की एन.एस.एस. इकाई द्वारा आज यहां ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान की अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह सोनी ने की।  उन्होंने युवाओं को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलती है और युवाओं में जिम्मेदारी की भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य युवाओं के माध्यम से ‘स्वच्छ भारत - स्वस्थ भारत’ के सपने को साकार करना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। इस अभियान के दौरान एन.एस.एस. के बच्चों ने महाविद्यालय भवन, कक्षाओं, मुख्य परिसर तथा महाविद्यालय के आसपास स्थित जल स्रोतों एवं परिसर की सफाई की। इस अवसर पर बच्चों ने कूड़ा-कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया और आस-पास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दिया। अभियान में मा य भारत ज़िला सोलन के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक कनिष्क शर्मा व एन.एस.एस. इकाई के 70 बच्चों ने भाग लिया। .0.

विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में किया विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण

चित्र
  विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में किया विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुन्नी क्षेत्र में करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का कार्य चल रहा है, जिनके कार्य की प्रगति का निरीक्षण कर जायजा लिया गया है और अधिकारियों  को कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि सुन्नी से खैरा व लुहरी तक 200 करोड़ रुपए से मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है और जब विकास कार्य होता है तो लोगों को कुछ कठिनाईओं का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन जल्द ही इस कार्य को पूर्ण कर लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।  उन्होंने कहा कि चेबड़ी क्षेत्र को पहले सुन्नी से होकर बस जाती थी वो अब केदारघाट से होकर जाएगी। इसके अतिरिक्त, एक और बस की बहाली के भी निर्देश दिए हैं। शटल बस सेवा कांट्रेक्टर के माध्यम से चलाई जाएगी जिससे लोगों को दोनों तरफ आने जाने में सुविधा मिलेगी।   कैबिनेट मंत्री ने बताया कि थली पुल का कार्य भी प्रगति पर है और इस पुल के लिए हाल ही में उनके द्वारा 10 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध ...

राजस्व मंत्री ने निचार खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की

चित्र
  राजस्व मंत्री ने निचार खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की राजस्व मंत्री श्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां निचार खंड की जन शिकायत निवारण समिति की बैठक जो कि मिनी सचिवालय भावानगर के सभागार में आयोजित की गई थी में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कैबिनेट मंत्री ने निचार उपमंडल की दुर्गम रूपी वैली में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य, अनियमित हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा, स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग में रिक्त पड़े पदों पर विस्तृत चर्चा की गई ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।  बैठक में निचार  उपमंडल में लो वोल्टेज की समस्या, अनियमित स्वच्छ पेयजल आपूर्ति पर कैबिनेट मंत्री श्री जगत सिंह नेगी  ने कड़ा संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ताकि समयबद्ध सीमा में लंबित कार्यों को पूर्ण किया जा सके। श्री जगत सिंह नेगी ने भावानगर एवं टापरी बाजार में ठोस कचरा प्रबंधन पर संबंधित अधिकारियों से गहनता से विचार विमर्श किया और इन क्षेत्रों में मॉनसून सीजन में उत्पन्न जल एवं मल निकासी समस्याओं पर चर्चा की और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों...

निचार खंड रोगी कल्याण समिति की बैठक में राजस्व मंत्री ने की शिरकत

चित्र
  निचार खंड रोगी कल्याण समिति की बैठक में राजस्व मंत्री ने की शिरकत  राजस्व मंत्री श्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां भावानगर फील्ड हॉस्टल के सभागार में निचार खंड स्तरीय रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। कैबिनेट मंत्री ने रोगी कल्याण समिति की आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा मांगा तथा आपातकालीन स्थिति में दी जाने वाली दवाओं के स्टॉक पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ सुधीर नेगी को   स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों को घर द्वार पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। कैबिनेट मंत्री ने नागरिक अस्पताल भावानगर में खराब पड़ी एक्स-रे मशीन एवं कारपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत विद्युत परियोजनाओं से जांच के लिए आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाना तथा नागरिक अस्पताल भावानगर  के मरम्मत व रखरखाव का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने रात्रि ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को उचित सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया। खंड चिकित्सा अधिकारी निचार डॉ यशोदा कुमारी ने बैठक का संचालन किया तथा स्वास्थ्य...

पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चित्र
  पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुल्लू द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के निर्देशानुसार वन विभाग, जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से नेचर पार्क मोहल में पौधारोपण अभियान-सह-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।      अभियान का शुभारंभ ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश, तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुल्लू के अध्यक्ष प्रकाश चन्द राणा ने किया।     अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, वनीकरण तथा पौधारोपण के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों, एनएसएस कैडेट्स, ईको क्लबों, स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा अन्य हितधारकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।    अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया तथा प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन...

जयसिंहपुर कांग्रेस के मंत्री  बीपीएल से कटे गरीब लोगों से संवाद करने की हिम्मत दिखाएं - राजेश राणु।

चित्र
 जयसिंहपुर कांग्रेस के मंत्री  बीपीएल से कटे गरीब लोगों से संवाद करने की हिम्मत दिखाएं - राजेश राणु।                 उक्त शब्द भाजपा जिला महामंत्री राजेश राणु ने आज मंत्री यादवेंद्र गोमा द्वारा पंचरुखी और आलमपुर में पंचायतों से जबरदस्ती बुलाए गए बीपीएल लाभार्थियों के संवाद कार्यक्रम के ऊपर तंज कसते हुए अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहे।                  राणु ने कहा कि यह सरकार विनाश काले विपरीत बुद्धि की दिशा में चल रही है, एक तो प्रदेश में 90% से ज्यादा लोगों को बीपीएल सूची से हटा दिया और बचे हुए 10% लोगों को बुलाकर उनके संवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। अगर विधानसभा जयसिंहपुर की ही बात की जाए तो इस सूची बनने से पहले ब्लॉक पंचरुखी की 16 पंचायतों में 2704 बीपीएल के लाभार्थी थे। जिन्हें अब सरकार ने अलग-अलग श्रेणियां में बांटकर 1771 परिवारों को बीपीएल से हटा दिया और सिर्फ 933 परिवार ही इस सूची में सम्मिलित हुए और इसके साथ-साथ जयसिंहपुर विधानसभा के दूसरे ब्लॉक लंबागांव की 51 पंचायत में सिर्फ 2400 परिवा...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: