संदेश

नेरचौक में गूंजा तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा बाजार

चित्र
 नेरचौक में गूंजा तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा बाजार अजय सूर्या नेरचौक। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नेरचौक बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। इस अवसर पर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाते हुए देश की एकता, अखंडता और गौरव को और सशक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा नेरचौक बाजार देशभक्ति के रंग में नजर आया और लोगों ने उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज के साथ यात्रा में भाग लिया।

​जिला चम्बा के भद्रम गांव में अस्वच्छ और दूषित पेयजल की गंभीर समस्या

चित्र
 ​जिला चम्बा के भद्रम गांव में अस्वच्छ और दूषित पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर युवाओं ने उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल को एक मांग पत्र सौंपा है। युवा कांग्रेस चम्बा के अध्यक्ष अधिवक्ता शाकिर अली शाह और अधिवक्ता मनीष कुमार ने बताया कि भद्रम क्षेत्र में लोगों के घरों में पहुंच रहा पानी अत्यधिक दूषित है। पानी इतना गंदा है कि वह न केवल पीने बल्कि घरेलू उपयोग के योग्य भी नहीं है। मॉनसून के मौसम में पाइपों का टूटना स्वाभाविक हो सकता है, परंतु स्थानीय जांच में सामने आया है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों व निर्माण स्थलों से की जा रही अवैध डंपिंग इसका मुख्य कारण है। बारिश होने पर यह अवैध मलबा और गंदगी बहकर जल शक्ति विभाग की पाइपों में घुस जाती है, जिससे पेयजल पूरी तरह से दूषित हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि पानी के नमूनों की तत्काल प्रयोगशाला में जांच कराई जाए और पानी की गुणवत्ता को भी जांचा जाए। यदि पानी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाया जाता है, तो आपूर्ति तुरंत रोककर स्वच्छ जल की व्यवस्था की जाए। साथ ही, अवैध डंपिंग के जिम्मेदार ठेकेदारों और विभागों के खिलाफ त्वरित एवं सख्त कानूनी क...

बल्ह के विकास की आवाज पहुंची राजभवन, अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी बचाने से लेकर सड़क-पेयजल तक उठीं प्रमुख मांगें

चित्र
 बल्ह के विकास की आवाज पहुंची राजभवन, अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी बचाने से लेकर सड़क-पेयजल तक उठीं प्रमुख मांगें अजय सूर्या नेरचौक । बल्ह विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनहित मांगों को लेकर भाजपा नेरचौक मंडल, भाजपा रिवालसर मंडल तथा विधायक इन्द्र सिंह गांधी के नेतृत्व में राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में नेरचौक स्थित अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी को स्थानांतरित न करने, रिवालसर बस स्टैंड व सब्जी मंडी बल्ह की लंबित परियोजनाओं का कार्य शुरू करने, बंद संस्थानों को पुनः खोलने तथा सिंचाई-पेयजल योजनाओं को बहाल करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत, बंद एचआरटीसी बस सेवाओं को पुनः शुरू करने, बाढ़ एवं भू-कटाव से सुरक्षा के लिए तटीयकरण कार्य करवाने और भंगरोटू खेल मैदान को सुरक्षित रखने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देश देने का आग्रह किया।

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा पालमपुर, एक किलोमीटर तक लंबी कतार में दिखा राष्ट्रभक्ति का विराट जनसैलाब : त्रिलोक कपूर

चित्र
 तिरंगे के सम्मान में उमड़ा पालमपुर, एक किलोमीटर तक लंबी कतार में दिखा राष्ट्रभक्ति का विराट जनसैलाब : त्रिलोक कपूर पालमपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर के नेतृत्व में भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।  राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश के साथ निकाली गई इस यात्रा में  सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोटरी भवन पालमपुर से शुरू हुई यह यात्रा न्यू बस स्टैंड तक पहुंची और वहां से वापस रोटरी भवन पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा पालमपुर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता ने इस यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया।  तिरंगा थामे लोगों की कतार लगभग एक किलोमीटर तक लंबी रही, जिसने पालमपुर की सड़कों पर राष्ट्रभक्ति का अद्भुत और विराट दृश्य प्रस्तुत किया। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से वातावरण गूंजता रहा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्...

शिक्षा मंत्री ने 8.60 करोड़ की बड़वी-गरावग सड़क के उन्नयन कार्य का किया भूमिपूजन

चित्र
  शिक्षा मंत्री ने 8.60 करोड़ की बड़वी-गरावग सड़क के उन्नयन कार्य का किया भूमिपूजन शिक्षा मंत्री ने आज कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत गरावग पंचायत में 8 करोड़ 60 लाख रूपये से स्त्रोन्नत होने वाली बड़वी गरावग संपर्क सड़क के उन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया।  इस अवसर पर उन्होंने सभी गरावग पंचायत निवासियों को बधाई दी और बताया कि यह सड़क इस क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण सड़क है जो न केवल बड़वी, बल्कि शाऊं, शोषण, पड़शोल, ग्रेई और गडवा गाँव के निवासियों को भी लाभान्वित करेगी। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ठाकुर रामलाल को स्मरण करते हुए बताया कि गरावग पंचायत से उनका एक भावनात्मक सम्बन्ध रहा है और इसी कारण राजनीति में पदार्पण से लेकर आज तक उन्हें भी यहाँ से उतना ही प्रेम और आशीर्वाद मिला हैं। उन्होंने बताया कि ऊपरी शिमला का क्षेत्र एक बागवानी बहुल क्षेत्र है और सड़कों का यहाँ पर एक अलग ही महत्व है। इसी के दृष्टिगत वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान जुब्बल नावर कोटखाई में 182 नई सड़कों का निर्माण हुआ है और इस वर्ष के अंत तक यह संख्या 200 तक पहुँच जायेगी।  रोहित ठाकुर ने बताया कि इस क्षेत...

राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित

चित्र
  राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित राजकीय महाविद्यालय सोलन की एन.एस.एस. इकाई द्वारा आज यहां ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान की अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह सोनी ने की।  उन्होंने युवाओं को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलती है और युवाओं में जिम्मेदारी की भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य युवाओं के माध्यम से ‘स्वच्छ भारत - स्वस्थ भारत’ के सपने को साकार करना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। इस अभियान के दौरान एन.एस.एस. के बच्चों ने महाविद्यालय भवन, कक्षाओं, मुख्य परिसर तथा महाविद्यालय के आसपास स्थित जल स्रोतों एवं परिसर की सफाई की। इस अवसर पर बच्चों ने कूड़ा-कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया और आस-पास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दिया। अभियान में मा य भारत ज़िला सोलन के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक कनिष्क शर्मा व एन.एस.एस. इकाई के 70 बच्चों ने भाग लिया। .0.

विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में किया विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण

चित्र
  विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में किया विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुन्नी क्षेत्र में करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का कार्य चल रहा है, जिनके कार्य की प्रगति का निरीक्षण कर जायजा लिया गया है और अधिकारियों  को कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि सुन्नी से खैरा व लुहरी तक 200 करोड़ रुपए से मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है और जब विकास कार्य होता है तो लोगों को कुछ कठिनाईओं का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन जल्द ही इस कार्य को पूर्ण कर लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।  उन्होंने कहा कि चेबड़ी क्षेत्र को पहले सुन्नी से होकर बस जाती थी वो अब केदारघाट से होकर जाएगी। इसके अतिरिक्त, एक और बस की बहाली के भी निर्देश दिए हैं। शटल बस सेवा कांट्रेक्टर के माध्यम से चलाई जाएगी जिससे लोगों को दोनों तरफ आने जाने में सुविधा मिलेगी।   कैबिनेट मंत्री ने बताया कि थली पुल का कार्य भी प्रगति पर है और इस पुल के लिए हाल ही में उनके द्वारा 10 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: