संदेश

एक छोटे गांव से उद्यमिता की बड़ी उड़ान, 20 लीटर से 800 लीटर प्रतिदिन तक का सफर

चित्र
  एक छोटे गांव से उद्यमिता की बड़ी उड़ान, 20 लीटर से 800 लीटर प्रतिदिन तक का सफर प्रदेश सरकार के सहयोग से मिला आगे बढ़ने का अवसर - कविता शर्मा शिमला 20 सितंबर -  शिमला जिला के विकास खंड छौहारा के थाना (जांगला) क्षेत्र की कविता शर्मा ने मेहनत, आत्मविश्वास और उद्यमशीलता के बल पर ग्रामीण क्षेत्र में सफल दुग्ध प्रसंस्करण इकाई स्थापित कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। वर्ष 2025 में महज 20 लीटर प्रतिदिन दूध के प्रसंस्करण से शुरू हुआ उनका उद्यम आज करीब 800 लीटर प्रतिदिन दूध का प्रसंस्करण कर रहा है। वर्तमान में इकाई के माध्यम से घी, पनीर, दही और मक्खन जैसे विभिन्न दुग्ध उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। कविता शर्मा का यह उद्यम आज उनके लिए आजीविका का मजबूत साधन बनने के साथ-साथ क्षेत्र की 100 से अधिक महिला दुग्ध उत्पादकों के लिए नियमित बाजार का माध्यम भी बन गया है। सरकारी योजनाओं, स्वयं सहायता समूह और निरंतर प्रयासों से उन्होंने एक छोटे प्रयास को व्यवस्थित उद्यम में बदलने में सफलता हासिल की है। स्वयं सहायता समूह से मिली पहली पहचान कविता शर्मा वर्ष 2020 में स्वयं सहायता समूह से जुड...

बाल रक्षा भारत ने कुल्लू में आपदा मित्र स्वयंसेवकों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

चित्र
  बाल रक्षा भारत ने कुल्लू में आपदा मित्र स्वयंसेवकों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की जीवन रक्षक कौशल, विद्यालय एवं समुदाय आधारित आपदा तैयारी तथा जलवायु-स्मार्ट लचीलेपन पर दिया गया जोर कुल्लू,  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (HPSDMA) एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), कुल्लू के सहयोग से तथा Salesforce के सहयोग से बाल रक्षा भारत (Bal Raksha Bharat – Save the Children) द्वारा Climate Smart Resilient Community Project – Phase III के अंतर्गत आपदा मित्र स्वयंसेवकों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन 18 एवं 19 सितंबर 2026 को कुल्लू में किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आपदा मित्र स्वयंसेवकों को जीवन रक्षक कौशल, प्राथमिक उपचार एवं CPR, अग्नि सुरक्षा, खोज एवं बचाव, प्रारंभिक चेतावनी, आश्रय प्रबंधन, टीम समन्वय एवं मॉक ड्रिल जैसे महत्वपूर्ण व्यावहारिक कौशलों से सशक्त बनाना था। साथ ही, प्रशिक्षण के माध्यम से आपदा मित्रों की भूमिका को विद्यालयों एवं समुदायों में आपदा तैयारी, जागरूकता एवं जोखिम न्यूनीकरण से जोड़ने पर विशेष जोर दिया...

एडीम अध्यक्षता में आकांक्षी ब्लॉक की बैठक, अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाने पर बल

चित्र
  एडीम अध्यक्षता में आकांक्षी  ब्लॉक की बैठक, अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाने पर बल एडीम कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर की अध्यक्षता में आकांक्षी  ब्लॉक कार्यक्रम   के अंतर्गत कुल्लू जिला के निरमंड ब्लॉक के आकांक्षी   ब्लॉक के रूप हो रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।एडीम निर्देश दिए कि जिन इंडिकेटर पर अभी भी कमजोर प्रदर्शन है उन्हें तुरंत सुधारने की की आवश्यकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने पर बल दिया ताकि दूर दराज के लोगों को इसका उचित लाभ मिल सके।     बैठक में बताया गया कि आकांक्षी   ब्लॉक कार्यक्रम 2023 में शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम के लिए जिला के निरमंड ब्लॉक को चिन्हित किया गया था।  जिला के निरमंड ब्लॉक को आकांक्षी    ब्लॉक के रूप में  गत वर्ष देश भर में बेहतर कार्य करने की उपलब्धि दर्ज की है ।  इस कार्यक्रम में आकांक्षी   ब्लॉक  निरमंड  तथा जिला अधिकारि यों ने निर्धारित लक्ष्य पर 6 में से चार इंडिकेटर पर शत प्र...

संजौली-सिमिट्री क्षेत्र में प्रभावित मकानों की मरम्मत से लेकर सुरंग निर्माण की सुरक्षा तक—प्रशासन ने तय की कार्ययोजना

चित्र
  संजौली- सिमिट्री क्षेत्र में प्रभावित मकानों की मरम्मत से लेकर सुरंग निर्माण की सुरक्षा तक—प्रशासन ने तय की कार्ययोजना उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज संजौली-सिमिट्री क्षेत्र में निर्माणाधीन भूमिगत टनल के ऊपर स्थित मकानों में आई दरारों एवं अन्य नुकसान के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभावित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि संबंधित क्षेत्र में राजस्व विभाग के अधिकारी ऐसे मकानों को चिन्हित करेंगे, जिनमें मरम्मत की आवश्यकता है। चिन्हित मकानों की मरम्मत के लिए निर्माण कंपनी द्वारा रिपेयर रोडमैप तैयार किया जाएगा। मरम्मत कार्य की गुणवत्ता एवं पूर्णता का निरीक्षण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा तथा उनके सत्यापन एवं अनुमोदन के उपरांत ही कार्य को अंतिम रूप दिया जाएगा, ताकि प्रभावित लोगों की संतुष्टि एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके अतिरिक्त, ट्विन टनल के ऊपर आने वाले समस्त लगभग 100 मीटर क्षेत्र में स्थित मकानों का भी निरीक्षण कर सूचीबद्ध किया जाएगा, ताकि सुर...

जयसिंहपुर में गरजे जयराम ठाकुर, बोले- प्रतिशोध की राजनीति का समय लंबा नहीं

चित्र
 जयसिंहपुर में गरजे जयराम ठाकुर, बोले- प्रतिशोध की राजनीति का समय लंबा नहीं जयसिंहपुर चौगान में भाजपा का जनसंवाद कार्यक्रम, नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का किया सम्मान भाजपा की ओर से सोमवार को जयसिंहपुर के ऐतिहासिक चौगान में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया तथा प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठाए। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पिछले चार वर्षों से राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनहित में लिए गए कई फैसलों को कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद बदल दिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध का दौर ज्यादा लंबा नहीं चलता और आने वाले समय में परिस्थितियां बदलेंगी। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर परिवार और मित्रमंडली के आधार पर निर्णय लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के महत्वपूर्ण फैसले मंत्रिमंडल के बजाय मित्रमंड...

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलत

चित्र
वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता इनोवेटिव मॉडल में प्रथम स्थान और क्विज में तृतीय स्थान Fatehpur Baljeet Thakur नूरपुर । वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करने वाले 33वें बाल विज्ञान सम्मेलन ( चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस ) के जोनल स्तरीय आयोजन में कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस कार्यक्रम का आयोजन हिमकॉस्टे ( HIMCOSTE) द्वारा किया गया था, जिसकी थीम “सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार ” रही। प्रतियोगिता GSSS, Aund तहसील एवं सब-डिवीजन नूरपुर में आयोजित की गई, जिसमें 110 विद्यालयों के 596 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, वैज्ञानिक सोच और ज्ञान का बेहतरीन प्रदर्शन किया। फाइनल क्विज सीनियर वर्ग में प्रकृति शर्मा एवं परिधि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान अर्जित किया। दोनों विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक समझ, ज्ञान एवं आत्मविश्वास का शानदार परिचय दिया। वहीं, इनोवेटिव मॉडल जूनियर...

एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन ने समस्याओं पर मंथन के बीच सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

चित्र
  चम्बा : एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन ने समस्याओं पर मंथन के बीच सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित चंबा : जितेन्द्र खन्ना / जिला मुख्यालय चम्बा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक उत्साहपूर्वक संपन्न हुई, जिसमें जिले के सुदूर क्षेत्रों से पहुंचे सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। इस महत्वपूर्ण आयोजन के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों से जुड़े विभिन्न वित्तीय और प्रशासनिक मसलों पर गहराई से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने मंच से दो टूक शब्दों में आश्वस्त किया कि पेंशनरों के हितों की रक्षा और उनकी वर्तमान व आगामी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हर स्तर पर पुरजोर प्रयास जारी रखेगा। सार्थक विमर्श के साथ-साथ इस सभा में मानवीय और सामाजिक सरोकारों की भी अनुपम मिसाल देखने को मिली। संगठन ने इस माह जन्मदिन मनाने वाले वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके अलावा नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में दिन-रात जुटे स्थानीय सफाई कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिसका फैसला पिछली बैठक मे...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: