नई सरकार के प्रति ऑफिसर शाही नहीं गंभीर, नोटिफिकेशन में की यह गलती


हिमाचल प्रदेश सरकार की अफ़सरशाही सरकार के प्रति कितनी गंभीर है इसका उदाहरण सरकार के पहले दिन की गई नियुक्तियों को देखने को मिला। जब सरकार ने आईटी प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल के अधिसूचना पत्र पर उनके पिता का नाम उनके दादा स्वर्गीय कुंज बिहारी लाल बुटेल लिख दिया। बाद में जब इसकी भनक किसी नेता को लगी तो इस गलती को दुरुस्त करने का कार्य किया गया। लेकिन सरकार की अफ़सरशाही फिर भी अपनी गलती को दुरुस्त नहीं कर पाया उन्होंने गोकुल बुटेल के पिता का नाम तो सही लिख दिया लेकिन उन्हें स्वर्गीय लिख डाला। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि मीडिया में पहले वाली अधिसूचना का पत्र ही हुआ लेकिन गलती को दुरुस्त करने के बाद भी अफ़सरशाही की कलम कॉपी पेस्ट भी सही तरीक़े से नहीं कर पाई। पहले दादा को गोकुल बुटेल का पिता बताया तो बाद में उनके जीवित पिता दिनेश बुटेल को ही स्वर्गीय बना डाला।जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार की अफ़सरशाही नई सरकार के प्रति कितनी गंभीर है। जिस पर सरकार के मुखिया को अंकुश लगाने की जरूरत है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर