दो दिवसीय युवा उत्सव का शुभारंभ सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी ने किया

 राज्य युवा उत्सव प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभिन्न विधाओं में जिला चयन दल के आयोजन के लिए आज ज़िला स्तरीय

दो दिवसीय युवा उत्सव का शुभारंभ सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी ने किया।


उन्होंने कहा कि युवा सेवा एवं खेल विभाग प्रदेश की युवा प्रतिभा को विभिन्न सांस्कतिक कार्यक्रमों में राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिता का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम से युवाओं में छुपी प्रतिभा के लिए बेहतर मंच प्रदान करने मे अहम भूमिका निभा रहा है।इसके आयोजन से न केवल जिले की ग्रामीण क्षेत्रों मे छुपी प्रतिभा को उचित मंच मिला है बल्कि राज्य व राष्ट्र पर भी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा।

ज़िला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया उन्होंने कहा कि आज लोक गीत, हारमोनियम लाइट, शास्त्रीय संगीत विधाओं की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लगभग 40 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ सूरत ठाकुर, डॉ पूजा शर्मा, डॉ ठाकुर सेन, पंडित विद्यासागर शामिल थे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर