विधानसभा अध्यक्ष ने तीन दिवसीय पशुधन बांझपन चिकित्सा शिविर में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

 विधानसभा अध्यक्ष ने तीन दिवसीय पशुधन बांझपन चिकित्सा शिविर में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

विभाग को निरंतर जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए दिए निर्देश


100 पशुपालकों को वितरित की औषधीय किटें

चंबा( सिहुंता) : जितेन्द्र खन्ना /

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज समोट में तीन दिवसीय पशुधन बांझपन चिकित्सा शिविर और जागरूकता कार्यक्रम के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस दौरान उन्होंने उपस्थित पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि दुग्ध उत्पादन स्वरोजगार का एक बेहतर साधन है। उन्होंने पशुपालन विभाग को निरंतर इस तरह के चिकित्सा शिविर आयोजित करने के लिए कहा ताकि पशुपालक अपने पशुओं की बेहतर देखभाल कर दुध उत्पादन को बढ़ा सके।

उन्होंने कहा कि तीन दिनों में समोट पशु चिकित्सालय में 106 बांझपन से पीड़ित पशुओं की जांच भी की गई।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने 100 पशुपालकों को पशुओं का दूध बढ़ाने की औषधीय किटें भी वितरत की।

बता दें कि डॉ. जी. सी. नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि शिविर पशुपालन विश्वविद्यालय, पालमपुर तथा पशु पालन विभाग के सयुंक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय चिकित्सा और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर एसडीएम पारस अग्रवाल,अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, जल शक्ति विभाग राजेश मोगरा, विद्युत राजीव ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, विद्युत पंकज राठौर, नगर पंचायत चुवाड़ी उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाडक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. नरेश कौशल, डॉ. पंकज सूद, डॉ. मुकुल कायस्थ, डॉ. अक्षय शर्मा, डॉ. मदन गोपाल,डॉ. शुभम कौंडल, डॉ. साक्षी और डॉ. अनुकम्पा मौजूद रहे।






टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में