उपायुक्त सुमित खिमटा ने नारग के स्कूल का औचक निरीक्षण किया

 उपायुक्त सुमित खिमटा ने नारग के स्कूल का औचक निरीक्षण किया


नाहन । उपायुक्त सिरमौर सुमित ने नारग शिक्षा खंड के तहत राजकीय उच्च पाठशाला मलूटी का औचक निरीक्षण किया। 

 उपायुक्त ने इस अवसर पर विद्यालय के रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने विद्यालय में चल रहे मिड डे मील योजना के तहत बच्चों को दिए जा रहे भोजन की भी जानकारी हासिल की। 

   शिक्षक विधार्थियो को दें गुणत्माक शिक्षा

   उपायुक्त सिरमौर ने इस अवसर पर कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षा के साथ-साथ विधार्थियो को खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों जैसे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों से भी जोड़ा जाना चाहिए ताकि विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास हो सके।

  उपायुक्त ने स्कूल के प्रभारी तथा अन्य शिक्षकों को निर्देश दिए कि सभी विद्यार्थियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाये और शिक्षण कार्य में कोई भी कोताही न बर्ती जाये। 

   उन्होने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास शिक्षकों की जिम्मेवारी है और शिक्षकों को इस कार्य को ईमानदारी से निभाना चाहिए।

   सुमित खिमटा अन्य अधिकारियो को भी करते हैं निरीक्षण के लिए प्रेरित

   उल्लेखनीय है कि उपायुक्त सुमित खिमटा जब भी जिला के प्रवास पर निकलते हैं तो वह विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र आदि संस्थानों का निरीक्षण भी अवश्य करते हैं। उपायुक्त, जिला के अन्य अधिकारियों को भी शिक्षण संस्थानों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों आदि के निरीक्षण के लिए प्रेरित करते हैं। उनका मानना है कि इससे सरकारी संस्थानों क़ी कार्यप्रणाली में सुधार के साथ सेवा में गुणवत्ता भी बनी रहती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत