करनाल, बच्चे को जन्म देने के 15 दिन दिन बाद मां ने की आत्महत्या, पति गया कांवड़ यात्रा पर

करनाल, बच्चे को जन्म देने के 15 दिन दिन बाद मां ने की आत्महत्या, पति गया कांवड़ यात्रा पर 

हरियाणा : उसने कब फांसी लगा ली, पता भी नहीं चला। घर में किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं हुआ था मृतका की सास ने कहा रात को वह डेढ़ बजे तक जागती रही थी। घटना के समय उसने 15 दिन की बच्ची को मुझे दिया। इसके बाद अपने कमरे का दरवाजा बंद किया और अंदर से कुंडी लगा ली। मैं भी सो गई थी।

करनाल थाना सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी बहादुर सिंह ने बताया कि मुस्कान ने सुसाइड किया है। लेकिन कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस को शव बैड पर मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ही पता चला है। मृतका की पहचान 19 वर्षीय मुस्कान पत्नी सूरज के रूप में हुई है। वह करनाल के चार चमन में रहती थी।

ससुराल पक्ष का कहना है कि मृतका ने सुसाइड किया है, जबकि मायके वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं।

मृतका की सास क्रांति ने बताया कि उसकी बहू पूरी तरह से ठीक थी। मैने ही खाना बनाया था और रख दिया था। सोचा था वह बाद में खा लेगी।क्रांति ने बताया कि वे बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं और कई सालों से करनाल के चार चमन में रह रहे हैं। मजदूरी का काम करते है। बहू के माता पिता हांसी रोड पर रहते हैं। 4 दिसंबर 2022 को दोनों की परिवार की रजामंदी से इंद्री के वैष्णो माता मंदिर में लव मैरिज हुई थी। मुस्कान ने 15 दिन पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था।

क्रांति ने बताया कि उसका बेटा कांवड़ लेने के लिए गया हुआ था और आज सुबह ही 5 बजे लौटा था। उसने आकर ऊपर का दरवाजा खटखटाया, जब काफी देर तक मुस्कान ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने किचन की खिड़की से एंट्री करके अंदर से दरवाजा खोला। बेटे ने कमरे में जाकर देखा तो मुस्कान पंखे से लटकी हुई थी।

दूसरी तरफ मृतका की मां गुड्डी ने बताया है कि उनकी बेटी ने 15 दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया था। हमारी कल भी बात हुई थी, वह खुश थी। सुबह 5 बजे भांजी के पति का उनके पास कॉल आया था कि मुस्कान ने सुसाइड कर लिया। लेकिन वह कभी सुसाइड नहीं कर सकती। हमें शक है ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। लव मैरिज से कोई भी खुश नहीं था, जिस समय शादी हुई थी, उस समय मुस्कान नाबालिग थी।पुलिस ने छानबीन के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग