ससुर ने 23 वर्षीय बहू को बांधकर पीटा और गला दबा कर की हत्या, पुलिस को किया फोन

ससुर ने 23 वर्षीय बहू को बांधकर पीटा और गला दबा कर की हत्या, पुलिस को किया फोन


गुरुग्राम के सेक्टर 7 में एक अनोखी घटना घटित हुई यहां एक ससुर ने बहू की गला दबा की हत्या और पुलिस को फोन कर कहा कि मैंने अपनी बहू को मार डाला।

मृतक महिला की पहचान 23 वर्षीय अमिता के तौर पर की गई. उसकी शादी 2017 में सेक्टर 7 में रहने वाले मुकुल के साथ हुई थी महिला के ससुर देविंदर और मृतका के पति मुकुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ससुर ने बताया कि हत्या की इस वारदात को पूरी प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया. जैसे ही अमिता के दोनों बच्चे जिसमें 7 साल की बेटी लुही और 4 साल का बेटा वेदांत सुबह स्कूल गए. बस उसके बाद अमिता के हाथ पैर बांध कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई

ससुर ने बताया कि पिटाई के बाद गला दबा कर उसकी हत्या कर दी गई. उसका कहना है कि उसकी बहू का एक्स्ट्रा मेरिटिल अफेयर चल रहा था और वो परिवार की इज्जत को तार-तार करने में लगी थी. बस इसी कारण से उसने और उसके बेटे ने मिलकर अमिता की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर 12 बजे कंट्रोल रूम में कॉल आया था. आरोपी ने खुद बताया कि उसने अपनी बहू की हत्या कर दी है. पुलिस का कहना है कि मृतका का पति मुकुल मानसिक तौर पर दिव्यांग है और कुछ काम नहीं करता है. हत्यारोपी ससुर रिटायर्ड अधिकारी है. उन्होंने किराये के कमरे बना रखे हैं. बस उन्हीं के पेंशन और किराये की राशि से घर का खर्च चल रहा था।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ