आल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ही परिवार के पांच सदस्य हुए घायल

आल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार एक ही परिवार के पांच सदस्य हुए घायल 

( चंबा जितेन्द्र खन्ना ) चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर राजपुरा के समीप शुक्रवार शाम को आल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा में भर्ती करवाया गया है। जहां दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने मेडिकल कालेज पहुंचकर घायलों के ब्यान दर्ज करने की प्रक्रिया भी निपटा ली है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बडोह से चंबा की ओर आ रही आल्टो कार राजपुरा के समीप अचानक अनियंत्रित होकर उपरी सड़क से जिला कारागार के संपर्क मार्ग पर जा गिरी। कार गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहंुचे लोगों ने तुरंत घायलों को उठाकर वाहन के जरिए उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा भिजवाया। फिलहाल मेडिकल कालेज में घायलों का उपचार चल रहा है।

उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चैधरी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग