कांगड़ा ढाबा के बाहर रात को सो रहे दो लोगों पर तेजधार से हमला, एक की मौत
कांगड़ा ढाबा के बाहर रात को सो रहे दो लोगों पर तेजधार से हमला, एक की मौत
मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा के गांव ठंडा पानी जस्साई (रतियाड) में एक बिट्टू ढाबा के बाहर दो लोग रात में सो रहे थे। रात 12 बजे के बाद इन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला किया। इसमें विजय (45) गंभीर रूप से घायल हो गया और अभिषेक ठाकुर (24) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हमले के बाद विजय भाग गया और अभिषेक के पिता को बताया। विजय को फिर घायल होकर टांडा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया।
वहीं पुलिस हामला करने वालों की छानबीन कर रही है। मृतक के पिता ने बताया कि ढाबे के मालिक ने पुलिस को करीब ढाई बजे बताया कि उनके बेटे का किसी ने मर्डर कर दिया गया है। DSP कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया मौके पर पुलिस टीम भेजी गई है। मामले की जांच अभी भी चल रही है। जानलेवा हमला किसने और क्यों किया गया, इसकी जांच चल रही है।
कोई टिप्पणी नहीं