पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य पर जिला मुख्यालय स्थिति परिधि गृह में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य पर जिला मुख्यालय स्थिति परिधि गृह में मंगलवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
( चम्बा : जितेन्द्र खन्ना )
चम्बा : इस दौरान सदर विधायक नीरज नैय्यर सहित समस्त कांग्रेस पार्टी, ब्लॉक कांग्रेस, युकां, कांग्रेस सेवादल, इंटक , कांग्रेस पार्टी अनुसूचित विभाग, अल्पसंख्यक कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। सर्वप्रथम सदर विधायक और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने राजीव गांधी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत समस्त पदाधिकारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। विधायक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश के विकास में अहम योगदान दिया है। उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान से देश में अथाह विकास हुआ है। राजीव गांधी युग पुरुष थे, जिन्होंने पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की है। सभी को उनके नक्शे कदमों पर चलकर एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए। वहीं, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि राजीव गांधी 40 वर्ष का आयु में देश के प्रधानमंत्री बन गए थे। उन्होंने ही डिजिटल क्रांति
कोई टिप्पणी नहीं