युवा शक्ति संगठन द्वारा किया गया तिरंगा यात्रा का आयोजन - Smachar

Header Ads

Breaking News

युवा शक्ति संगठन द्वारा किया गया तिरंगा यात्रा का आयोजन

युवा शक्ति संगठन द्वारा किया गया तिरंगा यात्रा का आयोजन



 

( नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा )                                       

आज शहीदों के सम्मान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर युवा शक्ति संगठन द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया,जिस भारी बरसात होने के कारण भी युवाओं के जोश में कमीं नहीं दिखी,भारी बरसात में भी युवाओं ने तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और यात्रा की शुरुआत गुलेर से शुरू होकर थला,गठूत्तर,बिलासपुर,सकरी और हरिपुर में यात्रा का समापन किया गया।

हरिपुर-गुलेर निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता शिवेन्द्र सैनी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि युवा शक्ति संगठन प्रत्येक वर्ष शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन करती है और कहा कि भारतीय सैनिकों के कारण ही आज हम सभी अपने घरों में सुरक्षित हैं।

शिवेन्द्र ने कहा कि युवा शक्ति संगठन अपने देशहित,अपने सामाज और अपने क्षेत्र के बेहतर के लिए हमेशा कार्यरत है।

कोई टिप्पणी नहीं