मणिमहेश यात्रा से लौट रहा युवक लाहडू नूरपुर मार्ग पर आया भूस्खलन की चपेट में, हुई मौत - Smachar

Header Ads

Breaking News

मणिमहेश यात्रा से लौट रहा युवक लाहडू नूरपुर मार्ग पर आया भूस्खलन की चपेट में, हुई मौत

मणिमहेश यात्रा से लौट रहा युवक लाहडू नूरपुर मार्ग पर आया भूस्खलन की चपेट में, हुई मौत 

( चंबा जितेन्द्र खन्ना )

भटियात उपमंडल के लाहडू नूरपुर मार्ग पर रविवार देर रात भूस्खलन की जद में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में छह युवकों ने भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है। उपमंडलीय प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार सतविंदर सिंह ने मृत्यु के परिजनों को 25 हजार की फौरी राहत प्रदान कर दी है। पुलिस ने घटना की रपट रोजनामचे में डालकर विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार ऊना जिला के दौलतपुर चौक के सात युवक मणिमहेश यात्रा से करके वाहन के जरिए वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान लाहडू नूरपुर मार्ग पर टिक्करगला के समीप वाहन कीचड़ में धंस गया। युवक नीचे उतरकर वाहन को कीचड़ से बाहर निकालने के लिए जुट गए। इसी बीच अचानक पहाड़ी से भूस्खलन आरंभ हो गया। पहाड़ी से मालवा गिरता देख छह युवक किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब रहे, लेकिन जसबीर सिंह पुत्र जीत सिंह वासी नगर पंचायत दौलतपुर चौक मलबे की जद में आकर नीचे खाई में लुढ़क गया। घटना की सूचना पाते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। सोमवार सवेरे दमकल विभाग के फायर अफसर कमलेश कुमार की अगुवाई में होमगार्ड जवानों ने खाई में सर्च ऑपरेशन के दौरान खाई से जसवीर सिंह का शव बरामद कर लिया।। उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।

कोई टिप्पणी नहीं