भीषण सड़क हादसे में तीन भाइयों की हुई मौत

पूर्णिया में भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब तीनों भाई एक ही बाइक पर सवार होकर बहन से मिलकर पूर्णिया लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई।



घटना के बाद पुलिस ने तीनों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कटिहार जिले के रौटारा थाना के गोविंदपुर में हुई है। मरने वालों की पहचान पूर्णिया सदर थाना जोका जलमरैय निवासी मो सुल्तान के पुत्र दिलदार आलम, मोजीबुर रहमान के पुत्र असफिर और मो जाकिर के पुत्र दिलवर के रूप में की गई है।  

मामले में मरने वालों की बहन मुस्तरी खातून और उसके पिता मुजीब ने बताया कि तीनों चचेरे भाई एक साथ पढ़ाई करते थे। मृतक में अस्फिर दसवीं का छात्र था, महदूर नौवीं का छात्र था और दिलबर भी नौवीं का ही छात्र था। तीनों रिश्ते में चचेरे भाई भी थे और तीनों मिलकर एक ही बाइक से अपनी बहन के यहां घूमने आया हुए थे और वापस अपने घर पूर्णिया लौट रहे था। इसी दौरान यह घटना हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर तीनों भाई अपनी बहन के घर सोमवार की सुबह महमूद चौक आये हुए थे और तीनों सोमवार के शाम अपने घर वापस लौट रहे थे तभी रौतारा टोल प्लाजा से पहले गोविंदपुर चौक के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गए जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग