हिमाचल प्रदेश विधुत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक मोच में हुई सम्पन्न - Smachar

Header Ads

Breaking News

हिमाचल प्रदेश विधुत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक मोच में हुई सम्पन्न

हिमाचल प्रदेश विधुत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक मोच में हुई सम्पन्न

फतेहपुर समाचार

फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):- फतेहपुर के मोच स्थित विधुत विभाग के उपकेंद्र परिसर में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विधुत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक संघ प्रदेशध्यक्ष लक्ष्मण कपटा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशध्यक्ष मदन राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

बैठक बारे करीब बारह बजे जानकारी देते हुए तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेशध्यक्ष लक्ष्मण कपटा ने कहा आज की बैठक में तकनीकी कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान की बात भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशध्यक्ष के समक्ष रखी गई। तो वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी अपील की गई कि विधुत बोर्ड में जो पद खत्म किए जा रहे हैं उस पर दोबारा से विचार विमर्श किया जाए।

कहा बड़े खेद का विषय है कि 2022 में सरकार ने 1030 पद भरने का एलान किया था लेकिन आज दिन तक नही भरे गए। उल्टा लगातार हो रही रिटायरमेंट के कारण और भी पद खाली होते जा रहे है। जिस कारण तैनात कर्मचारियों को काफी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। उन्होने मुख्यमंत्री से 1030 नही बल्कि 2000 पद भरने की अपील की है।

इस मौक़े पर सुरेन्द्र मोहन, बलदेव सिंह, राकेश कुमार, पबन शर्मा, करण सहित दर्जनों तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं