लुटेरी दुल्हन व माँ चढ़ी पुलिस के हत्थे, झूठे केस में फंसाने की देती थी धमकी, 10 साल में 5 लोगों से की शादी

लुटेरी दुल्हन व माँ चढ़ी पुलिस के हत्थे, झूठे केस में फंसाने की देती थी धमकी, 10 साल में 5 लोगों से की शादी 

छत्तीसगढ़ समाचार

छत्तीसगढ़(ब्यूरो):-   लुटेरी दुल्हन पूजा देवांगन और उसकी मां गायत्री देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बोरियाकला निवासी डाकेश्वर देवांगन ने आरंग निवासी पूजा देवांगन उर्फ गीतांजली और उसकी मां गायत्री देवांगन के खिलाफ प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट आकांक्षा बेक की कोर्ट में परिवाद दायर किया था।

प्रार्थी ने कोर्ट में बताया कि उसने पूजा के साथ शादी किया था. उसकी पत्नी ज्यादातर समय अपने मायका में रहती थी. डाकेश्वर को पत्नी के चरित्र पर संदेह हुआ और उसने अपनी पत्नी के बारे में जानकारी एकत्रित की.

पूजा और उसकी मां गायत्री के बारे में जानकारी एकत्रित करने के दौरान डाकेश्वर की मुलाकात पुरुषत्तम देवांगन से हुई। पुरुषोत्तम ने बताया कि पूजा के साथ उसकी 15 जनवरी 2016 को संजयनगर टिकरापारा के आर्य समाज के मंदिर में शादी हुई है। प्रमाण के रूप में मैरिज सर्टिफिकेट भी दिखाया। 

इसके बाद पता चला कि पूजा इसी तरह से पांच लोगों से शादी कर चुकी है और किसी को तलाक नहीं दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने बेटी और मां के खिलाफ ठगी और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया था। पूजा के साथ शादी करने के बाद डाकेश्वर ने परिवार के अन्य सदस्यों के सोने के जेवर बैंक के लाकर में रखा दिए थे। 

लुटेरी पूजा ने मौका देख बैंक के लाॅकर में रखे जेवर निकालकर अपनी मां को दे दिया। इसके बाद पैसों की मांग करने लगी थी. पैसे नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। डाकेश्वर के अनुसार पूजा ने पूर्व में जिन लोगों से शादी की थी उन लोगों से भी पूजा और उसकी मां ब्लैकमेल कर उगाही कर रही थी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार