बागवानी के लिए 64 करोड़ 90 लाख रुपए का एक्शन प्लान स्वीकृति

 बागवानी के लिए 64 करोड़ 90 लाख रुपए का एक्शन प्लान स्वीकृति 


जिला शिमला में मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 64 करोड़ 90 लाख रुपए के एक्शन प्लान को स्वीकृति प्रदान की गई। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ आयोजित एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत गठित जिला मिशन समिति की बैठक में प्लान को मंजूरी दी गई।

उपायुक्त ने कहा कि जिला शिमला में मुख्यतः बागवानी की जाती है और यहां पर लोगों की आजीविका का मुख्य साधन भी बागवानी है। ऐसे में उद्यान विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ बागवानों को सीधे तौर पर मिलना चाहिए। सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए विभाग सक्रियता से कार्य करें ताकि बागवानों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि विभाग शोध और प्रशिक्षण पर अधिक कार्य करें। तकनीक के दौर में शोध से बेहतर फसल की प्राप्ति हो सकती है। 

उपायुक्त ने कहा कि विभाग लंबित योजनाओं को इस वित्तीय वर्ष में पूरा करें। सभी खंडों में एक समान कार्य प्रणाली को विकसित किया जाए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि किसी खंड विशेष में ही योजनाओं को लागू किया जाए।

इस बैठक में उद्यान विभाग के आला अधिकारी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस