कृषि मंत्री होंगे ऊना में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में मुख्य अतिथि

 कृषि मंत्री होंगे ऊना में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में मुख्य अतिथि

छात्र स्कूल ऊना के प्रांगण में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज


ऊना में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में कृषि एवं पशु पालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार मुख्य अतिथि होंगे। वे 15 अप्रैल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के प्रांगण में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस समरोह में परेड, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि 15 अप्रैल को कृषि मंत्री एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत प्रातः 11 बजे स्कूल प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद वे परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और जिलावासियों को संदेश देंगे। परेड में पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ियों के साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एनसीसी और एनएसएस के बच्चे भी भाग लेंगे। इसके अलावा, शिक्षण संस्थानों के बच्चों साथ साथ नाट्य दल, सामाजिक संस्थाओं व आंगनवाड़ी केंद्रों की प्रतिनिधि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

जतिन लाल ने बताया कि समारोह में सामाजिक संदेश और विकास योजनाओं पर आधारित झांकियां भी निकाली जाएंगी। इनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, कैच द रेन, तथा कृषि-बागवानी, रेडक्रॉस और जिला आपदा प्राधिकरण से संबंधित झांकियां शामिल रहेंगी।

उपायुक्त ने कहा कि समारोह स्थल पर स्वयं सहायता के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। प्रशासन का यह प्रयास स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन देने, उनके उत्पादों को प्रमोशन और महिलाओं को संबल देने को समर्पित है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग