एनएचपीसी अधिकारियों की शाहपुर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से शिष्टाचार भेंट

 एनएचपीसी अधिकारियों की शाहपुर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से शिष्टाचार भेंट


शाहपुर

एनएचपीसी (NHPC) के वरिष्ठ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने धर्मशाला में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक श्री केवल सिंह पठानिया से शिष्टाचार भेंट की।

इस प्रतिनिधिमंडल में एनएचपीसी के वित्त निदेशक श्री राजेंद्र प्रसाद गोयल, कार्यकारी निदेशक श्री निर्मल सिंह, श्री संतोष कुमार, श्री संदीप मित्तल, महाप्रबंधक श्रीमती श्वेता ओझा तथा ग्रुप सीनियर मैनेजर श्री सुरिंदर शामिल रहे।

बैठक के दौरान प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं, विशेष रूप से CAMPA फंड के अंतर्गत लंबित अनस्पेंट धनराशि के प्रभावी उपयोग को लेकर गहन चर्चा की गई। श्री पठानिया ने प्रदेश के सतत विकास में एनएचपीसी के योगदान की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में यह सहयोग और अधिक प्रभावशाली रहेगा।

एनएचपीसी के अधिकारियों द्वारा उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया को शाल, टोपी तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। 

 उप मुख्य सचेतक केवल पठानिया ने भी सभी उपस्थित अधिकारियों को शाल, टोपी एवं ऑर्गेनिक किट भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

पठानिया ने बताया कि यह बैठक सहयोगात्मक विकास के प्रति दोनों पक्षों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और आने वाले समय में इससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त