जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग कुल्लू द्वारा 'नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ढालपुर खेल मैदान में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को करवाया गया।

 जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग कुल्लू द्वारा 'नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ढालपुर खेल मैदान में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को करवाया गया। 


खेल कूद प्रतियोगिता में क्रिकेट, बास्केटबॉल, कबड्डी और वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। क्रिकेट स्पर्धा में प्रथम स्थान पर जिला प्रशासन कुल्लू और द्वितीय स्थान पर रोहतांग राइडर्स रहा इसके साथ शशी पाल नेगी सहायक आयुक्त कुल्लू मैन ऑफ़ द मैच रहे। इस आयोजन में मुख्यातिथि अश्वनी कुमार अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की गई।

खेल कूद प्रतियोगिता का समापन समारोह सुश्री कविता ठाकुर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कुल्लू द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में सभी युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया व युवाओं नशे से दूर रहने व खेलों का जीवन में महत्वपूर्ण योगदान के बारे युवाओं को जागरूक किया। युवा पीढ़ी तथा समाज में नशे के प्रभाव को खेल गतिविधियों के माध्यम से नष्ट करने के लिए चलाए गए नशा मुक्त भारत अभियान जिला प्रशासन कुल्लू व जिला कल्याण विभाग कुल्लू के सौजन्य से जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग कुल्लू द्वारा करवाया गया। 

इस खेल प्रतियोगिता में डीआरओ डॉ० गणेश , जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा , सुरभी (तहसीलदार), जगदीश युवा संयोजक, संजय शुक्ल टीटी कोच, अजय राय क्रिकेट कोच उपस्थित रहे। 

 सुश्री कविता ठाकुर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कुल्लू द्वारा सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल व नकद पुरस्कार दिया गया और नशे के खिलाफ खिलाड़ियों को शपथ दिलाई गई।




टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग