हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, उत्तराखंड के केदारनाथ मार्ग पर रविवार सुबह

हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, उत्तराखंड के केदारनाथ मार्ग पर रविवार सुबह 


उत्तराखंड के केदारनाथ मार्ग पर रविवार सुबह एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया,  यह दुखद हादसा गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच खराब मौसम के कारण हुआ। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का था और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। गौरीकुंड से ऊपर घास काटने गईं महिलाओं ने हेलीकाप्टर क्रैश होने की सूचना दी थी । उत्तराखंड एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी. मुरुगेशन ने कहा कि देहरादून से केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास लापता हो गया है.खबर लिखे जाने तक बताया जा रहा है कि 5 या सात लोगों की मौत हो सकती है 

हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की पुष्टि की है। गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी। शवों के बुरी तरह से जले होने की सूचना है। मृतकों में एक बालिका भी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है। एसडीआरएफ की टीम अभी मौके पर पहुंच रही है। हेलिकॉप्टर हादसे में बीकेटीसी के कर्मचारी विक्रम सिंह रावत भी थे।


हादसा खराब मौसम के कारण हुआ। NDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। उत्तराखंड ADG लॉ एंड ऑर्डर डॉ वी मुरुगेशन भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हादसा होने की पुष्टि भी की। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

एन.के.एस.डी. सनातन धर्म स्कूल, मोहरला अंतरविद्यालयी कविता वाचन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर