विवाहिता व युवक को मक्के के खेत में रंगरलियां मनाते पकड़ा

विवाहिता व युवक को मक्के के खेत में रंगरलियां मनाते पकड़ा 


उत्तर प्रदेश: रविवार की दोपहर एक विवाहिता पड़ोसी गांव के युवक के साथ उसकी बाइक पर बैठकर अपने गांव से निकली।महिला के गांव के कुछ युवकों को ने उन दोनों का पीछा करना शुरू किया।ग्रामीणों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के किनारे बसे गांव बलनापुर के पास मक्के के खेत में दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। यह देखकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने युवक और विवाहिता को खेत से बाहर निकालकर अपने गांव ले आए।  
गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने दोनों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। इसके बाद किसी ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक और महिला को अपनी हिरासत में ले लिया और दोनों को थाने ले आई।शाम तक महिला और युवक के परिजन, साथ ही दोनों गांवों के कई लोग थाने पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों की सहमति से आपसी समझौता लिखित रूप में किया गया। समझौते के बाद पुलिस ने युवक और विवाहिता को छोड़ दिया।
तो वहीं इस पूरी घटना का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक और विवाहिता की पिटाई करते हुए कुछ ग्रामीण साफ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और लोगों में आक्रोश भी दिखाई दे रहा है।

प्रभारी निरीक्षक जेपी शर्मा ने बताया कि इस मामले में महिला और युवक की पिटाई करने वाले ग्रामीणों की पहचान की जा रही है। वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर