हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम अब धर्मशाला के कश्मीर हाउस से होगा संचालित : बाली - Smachar

Header Ads

Breaking News

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम अब धर्मशाला के कश्मीर हाउस से होगा संचालित : बाली

 हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम अब धर्मशाला के कश्मीर हाउस से होगा संचालित : बाली


 हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने कहा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम अब धर्मशाला के एतिहासिक कश्मीर हाउस से संचालित होगा इस मौके पर उनके साथ पर्यटन निगम के एमडी राजीव कुमार और एजीएम कैलाश ठाकुर मौजूद रहे।

उन्होंने कहा फिलहाल एचपीटीडीसी का यह अस्थाई कार्यालय होगा और आने वाले समय में जल्द इसे स्थाई ठिकाना मिलेगा।

उन्होंने कहा कांगड़ा के लिए यह बड़े गर्व की बात है जो कि कांगड़ा जिला को इतनी बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने कहा हमने कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है जिसे हम पूरा करके रहेंगे। उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री को विशेष धन्यवाद दिया जो उन्होंने कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी बनाने के लिए अनेकों निर्णय लिए हैं जिसमें कांगड़ा के बनखंडी में विश्व स्तरीय चिड़ियाघर बनाने, नगरोटा में देश का सबसे बड़ा फाउंटेन तथा और कई योजनाएं जल्द बनने जा रही है।

उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के समस्त अधिकारी और कर्मचारी अब धर्मशाला में बैठकर पूरे हिमाचल प्रदेश के पर्यटन का विस्तार करेंगे। उन्होंने कहा कांगड़ा जिला में विश्व भर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अनेक स्थल हैं। उन्होंने कहा कांगड़ा के गांवों में प्रकृति की भरपूर सौगाते हैं यह सभी गांव अपने आप में पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा आने वाले कुछ वर्षों में हिमाचल प्रदेश का कांगड़ा जिला पूरे विश्व में पर्यटन की दृष्टि से अपनी एक अलग पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अनेकों योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है जिनके पूर्ण हो जाने उपरांत पर्यटन का विकास स्वयं अपनी गाथा बतायेगा।

उन्होंने नगरोटा बगवां में विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली के जन्मदिन के मौके पर आयोजित किए जा रहे बाल मेले के कार्यों को लेकर बाल मेला कमेटी के सदस्यों के साथ कार्यों की समीक्षा की और लोगों की समस्याओं को भी सुना।

कोई टिप्पणी नहीं