मनाली में ऋषि जमदग्नि और पराशर का दशौहर झील में शाही स्नान: आस्था का महाकुंभ - Smachar

Header Ads

Breaking News

मनाली में ऋषि जमदग्नि और पराशर का दशौहर झील में शाही स्नान: आस्था का महाकुंभ

 मनाली में ऋषि जमदग्नि और पराशर का दशौहर झील में शाही स्नान: आस्था का महाकुंभ


मनाली : ओम बौद्ध /

मनाली की उझी घाटी के आराध्यदेव ऋषि जमदग्नि व ऋषि पराशर आज वीरवर को पवित्र दाहौहर झील में शाही स्नान करेंगे। घाटी के सैकड़ों श्रद्धालु भी देवताओं के साथ 

आस्था की डुबकी लगाएंगे। आराध्यदेव आज सुबह देव वाद्य यंत्रों के साथ कुलंग देवालय से रवाना हुए। आज रात्रि ठहराव मढ़ी में करने के बाद वीरवर को देवता शाही स्नान कर दैवीय शक्तियां लेकर लौटेंगे। देवता एक दशक बाद शाही स्नान के लिए पवित्र झील दशौहर के लिए रवाना हुए। आज सुबह ही देवालय वाद्य यंत्रों से गूंज उठा। देव विधि अनुसार सभी देव कार्य पूरे हुए। 

जमदग्नि ऋषि के गुर मंगल चंद ठाकुर व पराशर ऋषि के गुर इंद्र ठाकुर ने बताया कि आराध्य देव जमदग्नि ऋषि व पराशर ऋषि दशौहर शाही स्नान करने व दिव्य शक्तियां लेने आज कुलंग गांव से रवाना हुए। रात को मढ़ी रुकने के बाद देवता वीरवार सुबह सवेरे दशौहर झील के लिए रवाना होंगे। देवता शाही स्नान करने के बाद दिव्य शक्तियां आर्जित करेंगे। देवलू मीलों पैदल देवताओं संग दशौहर झील पहुंचेंगे और आस्था की डुबकी लगाएंगे। उन्होंने बताया कि वीरवार देर शाम देवता अपने कारकूनों वो देवलुओं संग देवालय लौटेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं