लायुल होमस्टे की नई कार्यकारिणी गठित l प्रकाश को चुना नया अध्यक्ष।
लायुल होमस्टे की नई कार्यकारिणी गठित l प्रकाश को चुना नया अध्यक्ष।
केलंग : ओम बौद्ध /
गुरुवार को लायुल होमस्टे के नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रकाश को अध्यक्ष चुना गया। वहीं अजय ठाकुर और दिनेश कुमार को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई। महा सचिव के पद पर तंजिन मनेपा चुने गए। वहीं सोनम ग्यूरमेद , सतीश कुमार को सर्वसम्मति से सह सचिव चुने गए। कोषाध्यक्ष के पद पर रमेश चंद काबिज़ हुए, जबकि रतन कटोच को सर्वसम्मति से मीडिया प्रभारी का पद सौंपा गया। कार्यकारिणी सदस्यों में पूर्व प्रधान रिगजिन सम्फेल हायरपा को चेयरमैन पद से नवाजा गया और अन्य कार्यकारिणी में अमरचंद और दोरजे ठाकुर को शामिल किया गया।
अध्यक्ष बनने पर प्रकाश आमची ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि संस्था की बेहतरी के लिए हमेशा से प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि पहला कार्य घाटी में जितने भी होमस्टे पंजीकृत हुए हैं , सभी से सम्पर्क साधकर होमस्टे मालिकों को आ रही कठिनाईयों को दूर किया जाएगा। वहीं प्रशासन के साथ मिलकर कार्य किया जायेगा और होमस्टे के प्रमोशन के लिए टीटीएफ के लिए बात की जाएगी। ताकि घाटी में सीजन टूरिस्ट न रहकर लंबे समय तक पर्यटकों का ठहराव हो सके।
कोई टिप्पणी नहीं