नियांगल के अफेक्टेड एरिया का निरीक्षण किया SDM जवाली ने
नियांगल के अफेक्टेड एरिया का निरीक्षण किया SDM जवाली ने
जवाली : उपमंडल जवाली के अंतर्गत नयांगल में मंगलवार को एसडीएम जवाली विकास जमवाल ने ग्राम पंचायत नियांगल के अफेक्टेड एरिया का निरीक्षण किया जिसमे ग्राम पंचायत नियांगल के बार्ड नम्बर 6 ने बरसात के कारण एक झील का रूप ले लिया गया है जिससे ग्राम पंचायत नियागल के लगभग 15 परिबारों की क़ृषि योग्य भूमि बरसात के पानी में बह गयी है तथा अभी उनको अपने घरों का खतरा सत्ता रहा है |बता दे की 2023 में भूस्खलन हुआ था जिसमे कई परिवारों के घर बह गए थे वही आज इसी भूस्खलन के चलते पड़े मलबे की बजा से बरसात का सारा पानी ग्राम पंचायत नियागल के वार्ड नंबर 6 की तरफ होने से खड्ड के पानी नें एक झील का रूप ले लिया है जिस से 15 परिबार प्रभाबित हुए है| एसडीएम जवाली विकास जमवाल नें बताया की ग्राम पंचायत नयागल के अफेक्टेड एरिया का उन्होंने मौके पर जाकर ग्राम पंचायत प्रधान नियांगल चुन्नीलाल, उप प्रधान संदीप सिंह समकड़िया, लोक निर्माण विभाग एसडीओ कोटला राजेश,नायब तहसीलदार कोटला,फील्ड कानगो कोटला सहित निरीक्षण कर लिया गया है | तथा आश्वासन दिया कि जल्द ही मौसम साफ होते ही ग्राम वासियों की इस परेशानी को दूर किया जाएगा। जिसके लिए ग्राम पंचायत प्रधान नियांगल चुन्नीलाल,उप प्रधान संदीप सिंह समकड़िया ब स्थानीय लोगों ने एसडीम जवाली बिकास जमवाल का अफेक्टेड एरिया का दौरा करने पर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं