संदेश

पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज तीन आरोपी गिरफ्तार!

चित्र
  पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज तीन आरोपी गिरफ्तार!  नूरपुर : विनय महाजन /  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत, एसटीएफ कांगड़ा की टीम द्वारा राजा का बाग क्षेत्र में तीन व्यक्तियों को 16.66 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है l यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर के कार्यालय से द्वारा दी गई है जिसमें एसटीएफ कांगड़ा की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान मिली खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजा का बाग स्थित हिम फैड गोदाम एन एच के पास चेकिंग की गई। वहाँ खड़े तीन संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद एक बैग से 16.66 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसे सिगरेट की डिब्बी के अंदर छिपाकर रखा गया था।पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार से जिनमे आरोपी शमशेर सिंह उर्फ चुन्ना (उम्र 36 वर्ष), पुत्र श्री मोहिन्दर सिंह, निवासी कण्डवाल, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा, हि.प्र.।दूसरा आरोपी गौरव समकरिया उर्फ गोरू (उम्र 26 वर्ष), पुत...

पी आई टी एन डी पी एस एक्ट के तहत वांछित तीसरा आरोपी राज कुमार उर्फ राजू पंजाब के फिलौर से गिरफ्तार ।

चित्र
  पी आई टी एन डी पी एस एक्ट के तहत वांछित तीसरा आरोपी राज कुमार उर्फ राजू पंजाब के फिलौर से गिरफ्तार ।  नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही निवारक निरुद्ध कार्रवाई के तहत यह सफलता हासिल हुई है। नूरपुर पुलिस ने पी आई टी एन डी पी एस एक्ट के तहत वांछित तीसरे आरोपी राज कुमार उर्फ राजू (पुत्र स्वर्गीय श्री अशोक कुमार, निवासी ग्राम टोकी, तहसील इंदौरा) को पंजाब के फिलौर से सफलतापूर्वक हिरासत में ले लिया है. इस कार्रवाई के तहत कुल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया जाना था, जिनमें से दो आरोपियों को पिछले कल ही हिरासत में लिया जा चुका था। आज तीसरे आरोपी राज कुमार उर्फ राजू की गिरफ्तारी के साथ ही सभी तीनों आरोपी अब पुलिस हिरासत में हैं। आरोपी राज कुमार के विरुद्ध पूर्व में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के दो मामले 1. थाना नूरपुर एफ आई आर संख्या 111/2024 (6.15 ग्राम हेरोइन बरामद)।2. थाना डामटाल: एफ आई आर संख्या 47/2025 (11.69 ग्राम हेरोइन बरामद)।आरोपी की निरंतर आपराधिक संलिप्तता को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह वि...

भदरोया मां-बेटा हेरोइन तस्करी मामले में फॉरवर्ड लिंकेज के तहत चौथी गिरफ्तारी नूरपुर से !

चित्र
  भदरोया मां-बेटा हेरोइन तस्करी मामले में फॉरवर्ड लिंकेज के तहत चौथी गिरफ्तारी नूरपुर से !  नूरपुर : विनय महाजन /  जिला पुलिस नूरपुर के तहत थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया क्षेत्र में मां-बेटे के कब्जे से पकड़ी गई 41.40 ग्राम हेरोइन के मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अग्रिम कड़ी के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस द्वारा की गई यह चौथी गिरफ्तारी है। यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर में देते हुए बताया कि इस मामले मे आरोपी सौरभ रैना (उम्र 27 वर्ष), पुत्र स्व. जनक राज रैना, निवासी वार्ड नं. 7, मोहल्ला नियाजपुर, डा० व तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा को दिनांक 09.06.2026 को नूरपुर बाजार में कोर्ट परिसर के समीप से पुलिस की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। इस मामले एफ आई आर 93/2026, थाना डमटाल में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21, 29 के अंतर्गत कार्रवाई चल रही है।मामले की पृष्ठभूमि के तहत 15 मई को सीआईए टीम ने भदरोया में एक रिहायशी मकान में सिलाई मशीन के नीचे छिपाई गई 41.40 ग्राम हेरोइन बरामद की थी, जिसम...

बीबीएमबी तलवाडा द्वारा सीएसआर फंड के तहत स्कूलों को बेंच और वाटर प्यूरीफायर भेंट

चित्र
  बीबीएमबी तलवाडा द्वारा सीएसआर फंड के तहत स्कूलों को बेंच और वाटर प्यूरीफायर भेंट   नूरपुर : विनय महाजन /  भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) द्वारा मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता के निर्देशों के अनुसार कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) फंड योजना के तहत शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए एक और महत्वपूर्ण प्रयास किया गया। इसके तहत हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खटियाड़ और सरकारी हाई स्कूल, अमरोह को छात्रों के बैठने के लिए बेंच और अन्य सुविधाएं भेंट की गईं।मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का आधार होती है। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी द्वारा सीएसआर योजना के तहत स्कूलों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करके छात्रों के लिए बेहतर सीखने का माहौल तैयार करने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन सुविधाओं से छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि और बढ़ेगी।इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता मनवीन चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए ...

सुक्खू सरकार की सुस्ती से बल्क ड्रग पार्क परियोजना में देरी, प्रदेश को हो रहा बड़ा नुकसान : जयराम ठाकुर

चित्र
सुक्खू सरकार की सुस्ती से बल्क ड्रग पार्क परियोजना में देरी, प्रदेश को हो रहा बड़ा नुकसान : जयराम ठाकुर बोले, भाजपा सरकार की पहल से मिला था हिमाचल को बल्क ड्रग पार्क, कांग्रेस सरकार ने धीमी कर दी निर्माण प्रक्रिया ऊना  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार की उदासीनता और धीमी कार्यशैली के कारण हरोली में बन रहा बल्क ड्रग पार्क परियोजना तय गति से आगे नहीं बढ़ पा रही है, जिससे प्रदेश को आर्थिक और औद्योगिक स्तर पर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर समयबद्ध ढंग से काम किया गया होता तो प्रदेश को निवेश , रोजगार और औद्योगिक विकास के बड़े अवसर अब तक प्राप्त हो चुके होते। जयराम ठाकुर ने बुधवार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वाधिक लम्बे कार्यकाल के रिकॉर्ड बनाने के अवसर पर जिला ऊना के हरोली में निर्माणाधीन बल्क ड्रग पार्क का स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोविड काल के दौरान जब दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की आपूर्ति के मा...

हिमवीर जागृति मंच ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

चित्र
  हिमवीर जागृति मंच ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर सेवानिवृत्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों द्वारा संचालित हिमवीर जागृति मंच ने समाज सेवा की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाछ में आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की। जानकारी देते हुए सेवानिवृत्त आई जी रमेश सिंह अध्यक्ष हिमवीर जागृति मंच ने बताया कि मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा दसवीं के दो छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति और पुस्तकें भेंट की गईं। इस अवसर पर हिमवीर सर्वश्री अनिल पठानिया, सुखदेव गुलेरिया, मनमोहन तथा अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आश्वस्त किया गया कि हिमवीर जागृति मंच भविष्य में भी आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद छात्रों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।छात्रवृत्ति प्राप्त ...

गौवंश को गौशाला तक पहुंचाने के लिए पालमपुर प्रशासन ने कसी कमर

चित्र
  गौवंश को गौशाला तक पहुंचाने के लिए पालमपुर प्रशासन ने कसी कमर एसडीएम डॉ. ओपी यादव ने किया कुडन स्थित गौशाला का दौरा गौशाला में अतिरिक्त निर्माण कर गौवंश की संख्या 170 से बढ़ाकर 225 तक करने के प्रयास पालमपुर पालमपुर उपमंडल में गौवंश को गौशाला तक पहुंचाने के लिए उपमंडल प्रशासन प्रभावी कार्रवाई करने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में बीते दिन एसडीएम डॉ. ओपी यादव ने गोपालपुर के कुड्डन स्थित गौशाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में वर्तमान व्यवस्थाओं को जांचा और अतिरिक्त क्षमता निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, संबंधित गौशाला संचालकों और कर्मियों से बातचीत की। एसडीएम ने पाया कि वर्तमान में गौशाला में 170 गौवंश को स्थान दिया गया है। उन्होंने इस क्षमता को करीब 225 गौवंश के रहने लायक स्थान करने को दिशा निर्देश जारी किए। डॉ. ओपी यादव ने गौशाला संचालकों को निर्देश दिए कि गौवंश के रहने लिए चिन्हित स्थान पर गौशाला देखभाल करने वाले कर्मियों के आवास को दूसरे स्थान पर स्थानंतरित किया जाए ताकि गौशाला में अतिरिक्त निर्माण किया जा सके। उन्होंने इस कार्य को जल्द क...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: