संदेश

संविधान दिवस पर पंचायत झोंका रतियाल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया नमन

चित्र
  संविधान दिवस पर पंचायत झोंका रतियाल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया नमन ज्वाली : राजेश कतनौरिया / ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत झोंका रतियाल में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान लेख राज,  रविदास कमेटी के प्रधान मलकीयत सिंह, पाठी अशोक कुमार, विजय कुमार, जीत सिंह तथा समाजसेवी उजागर सिंह पपाहन मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहेब के चरणों में पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में समानता, स्वतंत्रता, न्याय और भाईचारे का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के दौरान सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने तथा संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

जयसिंहपुर महाविद्यालय में संविधान दिवस पर निबंध लेखन एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित

चित्र
  जयसिंहपुर महाविद्यालय में संविधान दिवस पर निबंध लेखन एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित विद्यार्थियों ने संविधान के आदर्शों को रचनात्मक माध्यमों से किया प्रस्तुत, अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और कर्तव्यों का पालन करने का दिया संदेश जयसिंहपुर। कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में संविधान दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा संवैधानिक मूल्यों की समझ विकसित करने के उद्देश्य से निबंध लेखन एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई और राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, विचारशीलता और संवैधानिक ज्ञान का परिचय दिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने संविधान के महत्व, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे स...

जी.जी.डी.एस.डी. राजपुर में संविधान दिवस पर युवा संसद का आयोजन

चित्र
  जी.जी.डी.एस.डी. राजपुर में संविधान दिवस पर युवा संसद का आयोजन ‘एक देश, एक चुनाव’ विषय पर विद्यार्थियों ने संसदीय प्रक्रिया के तहत किया वाद-विवाद, संवैधानिक जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय (जी.जी.डी.एस.डी.), राजपुर में संविधान दिवस के अवसर पर “संविधान @76 : डॉ. बी.आर. आंबेडकर की संवैधानिक दृष्टि और भारतीय लोकतंत्र का भविष्य” विषय पर युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय प्रक्रिया की समझ विकसित करना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों में संवैधानिक जागरूकता विकसित करने के लिए इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। कानून निर्माण एक जिम्मेदार प्रक्रिया है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के हितों और जनकल्याण को ध्यान में रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवा संसद विद्यार्थियों को संसदीय प्रक्रिया समझने के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती ह...

संविधान के अधिकारों और डॉ. आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगी परिषद, मंडी से शुरू होगा जागरूकता अभियान

चित्र
  संविधान के अधिकारों और डॉ. आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगी परिषद, मंडी से शुरू होगा जागरूकता अभियान राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सहयोग से प्रदेशभर में लगेंगे जागरूकता शिविर, सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों की दी जाएगी जानकारी मंडी : अजय सूर्या / भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक परिषद ने प्रदेशभर में संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया है। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सहयोग से विभिन्न जिलों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत मंडी में बड़े स्तर पर शिविर आयोजित कर की जाएगी। परिषद के राज्य प्रवक्ता चमन राही ने बताया कि इस संबंध में राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार और आयोग के अन्य सदस्यों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की गई है। शिविरों के माध्यम से लोगों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों, अनुसूचित जाति वर्ग के संरक्षण, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया से अवगत करवाया जाएगा। चमन राही ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को स...

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

चित्र
 पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी ! अभी तक कोई कारवाई नहीं लेकिन विभाग  नै लिखित सूचना दी  है कि गायों कि मौत  पौंग वैटलैंड क्षेत्र मैं नहीं हुयी  थी ! जबकि प्रधान नै प्रमाण पत्र दिया है कि गाय की मौत पौंग वैट लैंड के क्षेत्र मैं हुयी थी ! अवैध खेती होने से प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा राम भरोसे ! पक्षियों की सुरक्षा भी राम भरोसे, पर्यावरण प्रेमी एम.आर. शर्मा खुद लड़ेंगे कानूनी लड़ाई; विभाग को कार्रवाई की चेतावनी ! ज्वाली से राजेश कतनौरिया !

भारतीय वायुसेना में करियर बनाने के गुर सीखे विद्यार्थियों ने, एयरमेन सिलेक्शन सेंटर अंबाला की टीम ने किया मार्गदर्शन

चित्र
 भारतीय वायुसेना में करियर बनाने के गुर सीखे विद्यार्थियों ने, एयरमेन सिलेक्शन सेंटर अंबाला की टीम ने किया मार्गदर्शन पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों ने बताई भर्ती प्रक्रिया और शैक्षणिक योग्यता अजय सूर्या रिवालसर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में एयरमेन सिलेक्शन सेंटर, अंबाला कैंट की टीम ने विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना में करियर बनाने के अवसरों और भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और देशसेवा का महत्व समझाते हुए वायुसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जेडब्ल्यूओ मनीष कुमार, सीपीएल युवराज चौहान और सीपीएल के.एस. प्रकाश ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं, चयन प्रक्रिया और विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और अनुशासन के बल पर युवा भारतीय वायुसेना में अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं। का...

रत्ती में जल निकासी का अधूरा काम दो-तीन दिन में होगा शुरू, दुकानदारों को राहत की उम्मीद

चित्र
 रत्ती में जल निकासी का अधूरा काम दो-तीन दिन में होगा शुरू, दुकानदारों को राहत की उम्मीद तीन महीने से परेशान दुकानदारों ने 1100 हेल्पलाइन पर भी की थी शिकायत, दुकानों के आगे खोदे गए गड्ढों से कारोबार प्रभावित अजय सूर्या नेरचौक। बल्ह के रत्ती बाजार में जल निकासी की समस्या से जूझ रहे दुकानदारों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। करीब तीन महीने से ड्रेन पाइपों और नालियों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिसके चलते दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के सामने खोदे गए गड्ढों के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 पर कई बार शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद समाधान न होने पर नाराजगी जताई थी। दुकानदारों का कहना है कि जल निकासी बाधित रहने से गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। करीब आधा किलोमीटर क्षेत्र में इस समस्या से दुकानदारों के साथ स्थानीय निवासी भी परेशान हैं। दो-तीन दिन में पहुंचेगी लेबर, फिर शुरू होगा काम इस मामले में लोक ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: