संदेश

अगस्त, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फतेहपुर के लरहूँ में रात को जेसीबी लगाकर एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी का कच्चा मकान गिराया,पुलिस में पहुंची शिकायत

चित्र
फतेहपुर के लरहूँ में रात को जेसीबी लगाकर एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी का कच्चा मकान गिराया,पुलिस में पहुंची शिकायत फतेहपुर : वलजीत ठाकुर  उपमण्डल फतेहपुर के तहत पड़ती पँचायत लरहूँ के बार्ड नम्बर 4 में एक पड़ोसी ने रात के समय जेसीबी लगाकर दूसरे पड़ोसी का पुस्तैनी कच्चा मकान गिरा दिया । इतना ही नही जेसीबी ले जाते बक्त रास्ते में मक्की की फसल को भी नुकसान पहुंचा दिया । इस पर बुधबार को रैस्ट हाऊस फतेहपुर में मीडिया को से रूबरू होते हुए प्रभाबित प्रभात सिंह ने बताया उन्ही के पड़ोसी प्रकाश सिंह ने रात के जेसीबी लगाकर उनके पुस्तैनी कच्चे मकान को गिरा दिया है । जिस कारण उनका करीब 5 लाख रु का नुकसान हुआ है । बताया इसके बारे में उंन्होने पँचायत के साथ -साथ पुलिस को भी सूचित कर दिया है । कहा इतना ही नही जेसीवी ले जाते बक्त मक्की की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है । उन्होने शासन ब प्रशासन से उन्हें न्याय दिलबाने की अपील की है । वहीं इस पर जब प्रकाश सिंह के साथ फोन पर बात की तो उन्होंने बताया गिराए गए कच्चे मकान से उनके मकान को खतरा था । वहीं गिरने से पूर्ब शिकायतकर्ता के परिबार बालों को बिश्वास में...

चंबा के विकास में महत्वपूर्ण होगी चंबा-चुवाड़ी सुरंग – कुलदीप सिंह पठानिया

चित्र
चंबा के विकास में महत्वपूर्ण होगी चंबा-चुवाड़ी सुरंग – कुलदीप सिंह पठानिया जलवायु परिवर्तन व विकास मॉडल को लेकर मानसून सत्र में व्यापक चर्चा को लेकर आशा व्यक्त  जन समस्याओं के समाधान में प्राथमिकता रखें अधिकारी चंबा विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि चंबा-चुवाड़ी सुरंग आकांक्षी ज़िला चंबा को विकासात्मक गतिविधियों के लिहाज से विकसित होने के साथ-साथ लोगों को आर्थिक तौर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए भी एक बेहतर अवसर उपलब्ध करवाएगी ।  वे आज विश्रामगृह डलहौजी में जन समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए बोल रहे थे।  साथ में कुलदीप सिंह पठानिया ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सुरंग नेटवर्क को विस्तार देने के लिए राज्य सरकार ने भुबू जोत, भावा- पिन घाटी तथा चंबा-चुवाड़ी सुरंग को विशेष प्राथमिकता प्रदान की है।  ज़िला में साहसिक, धार्मिक, नैसर्गिक पर्यटन की मौजूद अपार संभावनाओं, उत्कृष्ट हस्तकला कृतियों तथा जैविक कृषि एवं बागवानी उत्पादों को भी और बल...

ग्रामीणों और विभाग के सहयोग से बिजली आपूर्ति लम्बे संघर्ष के 17 दिन बाद हुई बहाल

चित्र
मान लो तो हार है, ठान लो तो जीत है ग्रामीणों और विभाग के सहयोग से बिजली आपूर्ति लम्बे संघर्ष के 17 दिन बाद हुई बहाल आज सराज विधान सभा क्षेत्र की सबसे बडी ग्राम पंचायत ब्रयोगी में सभी ग्रामीणों और विभाग के सहयोग से बिजली आपूर्ति लम्बे संघर्ष के 17 दिन बाद बहाल हो गई  सबसे पहले सभी गांव वासियों और विभाग का धन्यवाद जो लगातार बिजली बहाल होने तक डटे रहे! गत 12 अगस्त से बाधित बिजली का मुख्य कारण भारी बारिश और भूस्खलन है जिसकी वजह से पूरी लाइन टूट गयी थी इसके अलावा इन दिनों में  काम करते समय बहुत सी बातों का पता चला पूर्व में बिजली विभाग के ठेकेदारों के माध्यम  से करवाए गए आधे अधूरे कामों की पोल भी खुली  उम्मीद है विभाग इन कमियों को बर्फ के सीज़न आने से पहले ठीक करेगा ताकि कुछ महीनों बाद आने वाले समय में ग्रामीणों को अंधेरे का सामना न करना पडे!  पूर्व में हुए आधे अधूरे कामों की जानकारी हम RTI के माध्यम से लोगों के सामने लाएंगे ताकि विभाग और ठेकेदारों की कार्य शैली में सुधार हो!  अंत में इस आपदा में जान गवाने वाले और अपना सब कुछ खो देने वालों के प्रति हम...

भाजपा मण्डल जयसिंहपुर की द्वितीय बैठक हुई संपन्न

चित्र
भाजपा मण्डल जयसिंहपुर की द्वितीय बैठक हुई संपन्न ( पालमपुर ब्यूरो/जयसिंहपुर : केवल कृष्ण शर्मा ) भाजपा मंडल जयसिंहपुर की बैठक आज पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह जयसिंहपुर में मंडल अध्यक्ष दविंद्र राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रवि धीमान के साथ ब्लॉक समिति के अध्यक्ष कुलवंत राणा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष महिंद्र डढ़बाल, राम रत्न शर्मा, विनोद शर्मा, मण्डल महामंत्री स्वरूप डोगरा व राजेश सुग्गा विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा मंडल के पदाधिकारी,कार्यकारणी सदस्य एवं भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई जिसमें विभिन्न प्रभारियों की नियुक्ति की गई। "मेरी माटी मेरा देश" अभियान प्रभारी देवेंद्र राणा मण्डल अध्यक्ष, वोटर लिस्ट निरीक्षण कार्यक्रम बिहारी लाल शुक्ला, शहीदों की शिला पट्टिका कार्यक्रम प्रदीप सरियाल, मन की बात कार्यक्रम राजेश कुमार सुग्गा, अमृत वाटिका कार्यक्रम अजय पठानिया, सोशल मीडिया प्रचार कार्यक्रम विनीत भारती, हर घर अमृत कलश मिट्टी संग्रह कार्यक्रम नवीन चन्द कटोच, सरल ऐप कार्यक्रम स्वरूप डोगरा को दायित्...

2 सितम्बर 2023 को दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जाएगा

चित्र
2 सितम्बर 2023 को दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जाएगा चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू डॉ नरेश चंद ने आज यहां बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 2 सितम्बर 2023 को दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जाएगा उन्होंने बताया कि शिवर में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ कल्याण सिंह ठाकुर, डॉ नीतीश कुमार व डॉ नेहा वर्मा ; हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सन्तुष्ट शर्मा, डॉ अभिषेक बदन व डॉ अशोक कुमार ; आंख नाक गला रोग विशेषज्ञ, डॉ सुमित वालिया,  शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ स्म्राट चटर्जी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ तेनज़िंग मेंटोक, नेत्र विशेषज्ञ डॉ ऋचा शर्मा, अपनी सेवाएं देंगे।

विडियो कांफ्रेंसिंग से आईटीआई छात्रों को अग्निवीर बनने की दी जानकारी

चित्र
  विडियो कांफ्रेंसिंग से आईटीआई छात्रों को अग्निवीर बनने की दी जानकारी अग्निवीर भर्ती के लिए आईटीआई सर्टिफिकेट युवा भी कर सकते हैं आवेदन । भर्ती निदेशक कर्नल डी.एस. सामंत ने बताया कि इस बार की अग्निवीर भर्ती में एक अहम बदलाव किया गया है। अग्निवीर भर्ती में 2023 के लिए आईटीआई सर्टिफिकेट युवा भी आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी उन्होंने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आईटीआई के विद्यार्थियों को दी। तकनीकी शिक्षा निदेशालय सुन्दरनगर के क्षेत्राधिकार में आने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी इस विडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े थे। तकनीकी निदेशालय में आयोजित की गयी विडियो कांफ्रेंसिंग में कर्नल डी.एस.सामंत ने आईटीआई के विद्यार्थियों को अग्निपथ स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को नौकरी के साथ-साथ देश की सेवा करने के अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2023 के लिए योग्यता मापदंड में बदलाव किया है। आईटीआई सर्टिफिकेट टेक्निकल ब्रांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती निदेशक ने नई भर्ती प्रक्रिया, आईटीआई ...

जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल, कुल्लू में आयोजित हुआ साइंस कैंप

चित्र
  जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल, कुल्लू में आयोजित हुआ साइंस कैंप विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में नवोदय विद्यालय समिति द्वारा संचालित कार्यक्रम विज्ञान ज्योति के अंतर्गत कक्षा दसवीं व 12वीं की छात्राओं ने दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लिया। इस कार्यशाला के अंतर्गत छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान मोहल ,कुल्लू ,के डायरेक्टर श्री राकेश कुमार सिंह, डॉक्टर किशोर कुमार, डॉक्टर वसुधा अग्निहोत्री ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। डॉक्टर किशोर कुमार ने जैव विविधता सरंक्षण और परागण के लिए कीट प्रगणकों के प्रबंधन के विषय मे बताया। डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने जलवायु स्मार्ट कृषि के वर्तमान परिदृश्य और उसके प्रति रुझान से अवगत करवाया। डॉक्टर वसुधा अग्निहोत्री ने महिलाओं की विज्ञान मे भूमिका के बारे मे बताया और छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र मे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विज्ञान ज्योति में पंजीकृत छात्रों के बीच वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करके विज्ञान को लोकप्रिय बनाना था।नवोदय विद्यालय स...

हिमाचल प्रदेश अकादमी फॉर डिफेंस सर्विस ने दिया मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार रूपए का योगदान

चित्र
  हिमाचल प्रदेश अकादमी फॉर डिफेंस सर्विस ने दिया मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार रूपए का योगदान जिला मुख्यालय ऊना स्थित हिमाचल प्रदेश अकादमी फॉर डिफेंस सर्विसज ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार रुपए चेक भेंट किया। अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर के माध्यम से भेंट की गई इस सहायता राशि के मौके पर अकादमी के अध्यक्ष ने बताया की अकादमी के पदाधिकारियों ने यह राशि हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई भारी बरसात के कारण उत्पन्न आपदा के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की अपील का अनुसरण करते हुए आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए दी है। अतिरिक्त उपायुक्त ने अकादमी के पदाधिकारियों व स्टाफ सदस्यों का मानवीय सेवा में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अकादमी के अध्यक्ष ब्रिगेडियर जगीर सिंह कंवर (सेवानिवृत्ति), निदेशक कर्नल डीपी विशिष्ट व कुलदीप सिंह प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन विजय शंकर शर्मा के अलावा परमजीत सिंह, रवि कुमार तथा नरेंद्र सैनी भी उपस्थित थे।

सीएससी ने ब्याज स्कूल को 6.0 से हराकर अपने नाम किया मुकाबला

चित्र
सीएससी ने ब्याज स्कूल को 6.0 से हराकर अपने नाम किया मुकाबला ( चंबा : जितेन्द्र खन्ना ) हॉकी संघ चंबा की ओर से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चंबा चौगान में आयोजित की गई इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई मुकाबले खेले गए। जिसमें सीएससी चंबा व  ब्याज   स्कूल चंबा के बीच खेला गया। जिसमें सीएससी ने 6.0 से विजय हासिल की। दूसरा मुकाबला हॉकी ब्लास्ट व दयानंद मठ के बीच खेला गया। जो कि दो-दो की बराबरी पर रहा। तीसरा मुकाबला महिला वर्ग में खेला गया। वह भी बराबरी पर रहा। इसके अलावा हॉकी ब्लास्ट व   ब्याज  स्कूल के बीच खेले गए मुकाबले में हॉकी ब्लास्ट ने मुकाबला अपने नाम किया। अंतिम मुकाबला दयानंद मठ व सीएससी के बीच खेला गया जिसमें सीएससी ने विजय हासिल की। इस अवसर पर संघ सदस्य मुकेश, जय राज, शशि, राजेंद्र, परमिंद्र, भीम राज, शिवकरण, संजय, विकास व राजेश सहित अन्य मौजूद रहे।  

सभी आधार केन्द्रों में आधार सम्बन्धित सुविधाएं सुचारू एवं समयबद्ध उपलब्ध करवाने के निर्देश

चित्र
  सभी आधार केन्द्रों में आधार सम्बन्धित सुविधाएं सुचारू एवं समयबद्ध उपलब्ध करवाने के निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने सोलन ज़िला के सभी आधार केन्द्रों में विभिन्न आधार सम्बन्धित सुविधाएं सुचारू एवं समयबद्ध उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। अजय यादव गत दिवस यहां ज़िला स्तरीय आधार निगरानी समिति की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। अजय यादव ने कहा कि ज़िला के बैंकों, डाकघरों, भारतीय संचार निगम लिमिटेड के केन्द्रों और लोक मित्र केंद्रों इत्यादि में संचालित विभिन्न आधार केंद्रों में सेवाएं बिना किसी रूकावट के सुचारू उपलब्ध होनी चाहिएं। उन्होंने कहा कि सुचारू आधार सुविधाएं प्राप्त न होने से लोगों को दूर-दराज के क्षेत्रों से उपायुक्त कार्यालय आना पड़ता है और इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ज़िला के अन्य आधार केंद्रों पर धीमी गति से कार्य होने से ज़िला मुख्यालय स्थित आधार केंद्र पर अनावश्यक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने ऐसे आधार केंद्रों को स्थगित करने के निर्देश दिए जो बहुत समय से सेवाएं नहीं दे रहे हैं। उन्होंने सभी आधार सेवा देने वाले विभागों को दू...

31 अगस्त को बोक्टू-अकपा ट्रांसमिशन लाईन के तहत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

चित्र
  31 अगस्त को बोक्टू-अकपा ट्रांसमिशन लाईन के तहत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल पूह सुशील नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि 66 के.वी बोक्टू-अकपा ट्रांसमिशन लाईन व अकपा उपकेंद्र में मरम्मत कार्य के चलते पूह तथा स्पीति खण्ड के समस्त क्षेत्र में 31 अगस्त, 2023 को प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।

रक्कड़ में हेलीपोर्ट निर्माण के लिए मिली एफसीए क्लीयरेंस

चित्र
  रक्कड़ में हेलीपोर्ट निर्माण के लिए मिली एफसीए क्लीयरेंस बेहतर एयर कनेक्टिविटी से मिलेगा पर्यटन को बूस्ट, आपात स्थितियों में भी मिलेगी मदद धर्मशाला के रक्कड़ में प्रस्तावित हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के तहत पहले चरण की स्वीकृति मिल गई है। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रक्कड़ में हेलीपोर्ट निर्माण के लिए लगभग 25 कनाल भूमि के लिए वन स्वकृति वांछित थी। उन्होंने बताया कि रक्कड़ में हेलीपोर्ट निर्माण को लेकर एफसीए के तहत लगाई गई आपत्तियों का प्रशासन द्वारा निराकरण करने के बाद स्टेज वन की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि अब वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत दूसरे चरण की स्वीकृति मिलने के बाद रक्कड़ में हेलीपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। जिले में बनेंगे दो हेलीपोर्ट  जिलाधीश ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रत्येक जिला मुख्यालय में हेलीपोर्ट बनाने का निर्णय लिया है, लेकिन पर्यटन राजधानी कांगड़ा में दो स्थानों में हेलीपोर्ट बनाए जाने प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्ख...

शहरी क्षेत्रों में निर्माण कार्यों में नियमों की अनदेखी न करें: कृषि मंत्री

चित्र
शहरी क्षेत्रों में निर्माण कार्यों में नियमों की अनदेखी न करें: कृषि मंत्री पेयजल, सड़क तथा विद्युत को बहाल करने के लिए युद्व स्तर पर करें कार्य     धर्मशाला, 30 अगस्त। शहरी क्षेत्रों में निर्माण कार्यों को लेकर नियमों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी होगा इस के लिए विभागीय अधिकारियों को भी कारगर कदम उठाने चाहिए ताकि आपदा की स्थिति में जान माल के नुक्सान को कम किया जा सके।    यह उद्गार बुधवार को धर्मशाला के मिनी सचिवालय में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कृषि एवं पशु पालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि वर्तमान में आपदा प्रबंधन के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रत्येक पहलु पर विचार जरूरी है तथा उसी के आधार पर योजनाओं का प्रारूप तैयार किया जाएगा।    प्रो चंद्र कुमार ने कहा कि बार बारिश के कारण राज्य में भारी नुक्सान हुआ है तथा राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से लोगों के राहत तथा पुनर्वास के लिए कारगर कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अब मानसून धीरे धीरे समापन की ओर है तथा अब सभी विभागीय अधिकारियों को अपने अपने विभागों से संबंधित परियो...

इंजीनियरिंग कॉलेजों के शिक्षकों ने सीखा सेमीकंडक्टर मिशन

चित्र
  इंजीनियरिंग कॉलेजों के शिक्षकों ने सीखा सेमीकंडक्टर मिशन सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी एवं अन्वेषण पर अध्ययन को लेकर हिमाचल के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के 20 से अधिक शिक्षकों का एक दल 22 से 26 अगस्त तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली और रोपड़ के प्रवास पर रहा । इस प्रवास में उन्हें सेमीकंडक्टर मिशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों से सीखने का अवसर मिला । यह जानकारी निदेशक, तकनीकी शिक्षा विवेक चंदेल ने दी ।      उन्होंने बताया कि राज्य सरकार तकनीकी नवाचार और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में विशेषज्ञता को लेकर फोकस कर रही है । इसी दृष्टि से यह विशेष दल अध्ययन के लिए भेजा गया था । उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा के सचिव अभिषेक जैन ने इस दल को रवाना किया था । श्री जैन का इस पर बल है कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के शिक्षकों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से ज्ञानार्जन का अवसर मिले । अध्ययन यात्रा के दौरान सेमीकंडक्टर अनुसंधान, डिजाइन प्रक्रियाओं और सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी की विभिन्न क्षेत्रों में एकीकरण पर केंद्...

खाद्य आपूर्ति विभाग ने जिला में व्यापारिक प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

चित्र
  खाद्य आपूर्ति विभाग ने जिला में व्यापारिक प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण 29 निरीक्षण कर जब्त किए 145 किलोग्राम सब्जी और फल जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शिमला पूर्ण चंद ठाकुर ने आज यहाँ जानकारी देते हुए बताया कि आज जिला भर में हिमाचल प्रदेश वस्तु मूल्यांकन एवं प्रदर्शन आदेश 1977 व हिमाचल प्रदेश जमाखोरी और मुनाफाखोरी उन्मूलन आदेश 1977 के तहत विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया गया और इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई गई। उन्होंने बताया कि आज जिला में विभिन्न स्थानों पर 29 निरीक्षण कर 145 किलोग्राम सब्जी और फल जब्त किये। उन्होंने बताया कि यह निरीक्षण ढली, ठियोग, नारकंडा, रोहड़ू आदि की सब्जी मंडियों और दुकानों में किये गए। उन्होंने बताया कि इन कानूनों के तहत दुकानदारों को फल और सब्जियों की रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यदि कोई दुकानदार बेची जा रही वस्तुओं का खरीद बिल निरीक्षण हेतु प्रस्तुत नहीं करता है या वास्तविक मूल्य से अधिक कीमत वसूल करता पाया जाता है तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने ...

संस्कृत भाषा को सीखने का प्रयास कर बोल-चाल की भाषा में शामिल करें विद्यार्थी - ममता नेगी

चित्र
  संस्कृत भाषा को सीखने का प्रयास कर बोल-चाल की भाषा में शामिल करें विद्यार्थी - ममता नेगी   किन्नौर जिला के केंद्रीय विद्यालय रिकांग पिओ में आयोजत किया गया जिला स्तरीय संस्कृत सप्ताह  भाषण व श्लोकाचरण प्रतियोगिता का आयोजन कर संस्कृत भाषा सीखने के लिए किया गया प्रेरित भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के जिला भाषा कार्यालय किन्नौर द्वारा जिला स्तरीय संस्कृत सप्ताह के तहत आज केंद्रीय विद्यालय रिकांग पिओ में जिला स्तरीय भाषण व श्लोकाचरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला लोक सम्पर्क अधिकारी एवं जिला भाषा अधिकारी किन्नौर ममता नेगी ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा एक मधुर भाषा है, जो हमारी पौराणिक समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है तथा हम सभी को संस्कृत भाषा अवश्य सीखनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संस्कृत भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिया गया है तथा संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के निर...

पारिवारिक व सामाजिक रिश्तों को मजबूती प्रदान करता है रक्षाबंधन-हर्षवर्धन चौहान

चित्र
  पारिवारिक व सामाजिक रिश्तों को मजबूती प्रदान करता है रक्षाबंधन-हर्षवर्धन चौहान   जिलावासियों को दी रक्षाबंधन पर शुभकामनाएं उद्योग, आयुष व संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिला वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह त्यौहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूती प्रदान करता है। इस दिन बहनें अपने भाई के दायें हाथ पर राखी बांधकर उसके माथे पर तिलक करती हैं और भाई की दीर्घायु की कामना करती हैं। भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देता है। यह त्यौहार भाई-बहन के रिश्ते हो पूरा आदर और सम्मान प्रदान करता है। उन्होंने कहा रक्षाबंधन आत्मीयता और स्नेह के बंधन से रिश्तों को मजबूती प्रदान करने का पर्व है। यह पर्व सामाजिक और पारिवारिक एकसूत्रता का भी द्योतक है। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच भी एकसूत्रता के तौर पर इस पर्व की भूमिका है। हर्षवर्धन चौहान ने सिरमौर जिला के लोगों को रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील करते हुए कामना की है कि बह...

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक का आयोजन

चित्र
  उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक का आयोजन जिला के हर क्षेत्र में आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाना करें सुनिश्चित : उपायुक्त उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने बताया कि मार्च, 2023 से अब तक लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 604 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को लगभग 56 करोड़ रुपए की आवश्यक वस्तुएं वितरित की गई है। उपायुक्त ने जिला की सभी 604 उचित मूल्य की दुकानों पर सभी आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को खाद्य सामग्री समय पर उपलब्ध हो सके। 2230 निरीक्षण कर वसूली 59 हजार रुपए की राशि उन्होंने कहा कि मार्च, 2023 से अब तक जिला में उचित मूल्य की दुकानों एवं आटा मिलों के 2230 निरीक्षण किए गए है जिसके अंतर्गत विभागीय कार्यवाही करते हुए लगभग 59 हजार रुपए की राशि सरकारी कोष में जमा की गई है। उपायुक्त ने जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पूर्ण चंद ठाकुर को शिमला जिला क...

आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में मरीजों-महिलाओं के लिए संकटमोचक बनी सुख की सरकार

चित्र
  आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में मरीजों-महिलाओं के लिए संकटमोचक बनी सुख की सरकार बालीचौकी और थुनाग उपमंडल से कैंसर रोगी और गर्भवती महिला को किया एयरलिफ्ट सीएम के निर्देश पर राशन, दवाओं की सप्लाई के साथ हेली सेवा से लोगों की हेल्थकेयर आवश्यकताएं भी जा रही पूरी मंडी, 29 अगस्त। हिमाचल की सुख की सरकार आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में मरीजों-महिलाओं के लिए संकटमोचक बनी है। जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप मंडी जिले में वायु सेना की मदद से चलाए हेली ऑपरेशन के जरिए दुर्गम इलाकों में राशन, दवाएं और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने के साथ ही हेली सेवा से लोगों की हेल्थकेयर आवश्यकताएं भी पूरी की जा रही हैं। इसी कड़ी में सीएम के निर्देश पर मंगलवार को मंडी जिला प्रशासन ने बालीचौकी और थुनाग उपमंडल के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों से एक कैंसर रोगी और एक गर्भवती महिला को एयरलिफ्ट किया। कैंसर रोगी निर्मला देवी को कल्हणी से जबकि गर्भवती महिला पुष्पा देवी को खोलानाल क्षेत्र के खरेड़ी से मंडी लाया गया। निर्मला देवी को नेरचौक अस्पताल और गर्भवती महिला को जोनल अस्पत...

शहरी क्षेत्रों के साथ ही पंचायतों में भी व्यवस्थित हो कचरा निष्पादन प्रक्रिया-विवेक शर्मा

चित्र
  शहरी क्षेत्रों के साथ ही पंचायतों में भी व्यवस्थित हो कचरा निष्पादन प्रक्रिया-विवेक शर्मा   सिरमौर जिला पर्यावरण योजना-2023 की समीक्षा बैठक आयोजित पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा निष्पादन का प्रबंधन सुव्यवस्थित ढंग से होना नितांत जरूरी है। ठोस कचरा निष्पादन जहां शहरी क्षेत्रों की समस्या बन रहा है वहीं पर ग्रामीण स्तर पर भी यह समस्या धीरे-धीरे चिंताजनक होती जा रही है। औद्योगिक क्षेत्रों में भी ठोस कचरे का निष्पादन सही प्रकार से हो, यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने गत सोमवार को नाहन में जिला पर्यावरण योजना-2023 की समीक्षा के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।     सहायक आयुक्त ने साडा क्षेत्रों, नगर निकायों तथा ग्राम पंचायत स्तर पर विशेषकर ठोस कचरा प्रबंधन की आवश्यकता पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में ठोस कदम उठाने के निर्देश दिये। उन्होंने इस संबंध में व्यापक जागरूता उत्पन्न करने के लिये शहरी और ग्रामीण स्तर पर जागरूकता शिविरों के आयोजन पर बल दिया।   व...

शाहपुर में सीवरेज का सीएम से करवाएंगे शिलान्यास: पठानिया

चित्र
  शाहपुर में सीवरेज का सीएम से करवाएंगे शिलान्यास: पठानिया विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में सुनीं लोगों की समस्याएं  शाहपुर में सीवरेज योजना का मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु से शीघ्र शिलान्यास करवाया जाएगा ताकि शाहपुर नगर पंचायत को साफ तथा स्वच्छ बनाया जा सके। यह जानकारी विधायक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को शाहपुर के वार्ड नं चार में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत दी। उन्होंने कहा कि सीवरेज योजना के कार्यान्वयन को लेकर शाहपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधियों तथा जल शक्ति विभाग के साथ आवश्यक बैठक भी आयोजित की जाएगी ताकि सीवरेज का निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जा सके।  उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी तथा शाहपुर को विकसित करने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों के विकास के लिए कृतसंकल्प है तथा इसी दिशा में नौ माह के कार्यकाल में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की कई सौंगातें...

हिमाचल को आपदा राज्य घोषित कर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाए केंद्र सरकारः विक्रमादित्य सिंह

चित्र
  हिमाचल को आपदा राज्य घोषित कर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाए केंद्र सरकारः विक्रमादित्य सिंह सरकाघाट (मंडी,) 29 अगस्त- लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार से हिमाचल को आपदा राज्य घोषित करके आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है । उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश वासियों के हितार्थ नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को केंद्र से और अधिक धन लाने में सहयोग करना चाहिए । उन्होंने बताया कि हिमाचल को इस आपदा से लगभग 10 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रधान मंत्री सड़क योजना के तहत अपग्रेडेशन, मैटलिंग, टारिंग के लिए तीन सड़कें सरकाघाट विस में भी ली गई है। कहा कि हिमाचल में इस आपदा की घड़ी में प्रधान मंत्री सड़क योजना के तहत निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जाएगा। बताया कि आपदा के इस समय में पूरे प्रदेश में लोक निर्माण विभाग की 750 विभिन्न मशीनरी दिन-रात लगी है, जिसके लिए विभाग के अधिकारी भी पात्र हैं। सड़कों के उचित रखरखाव के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकाघाट विस के...

कुल्लू मनाली राष्ट्रीय राज मार्ग 15 अक्टूबर तक अस्थाई तोर सभी प्रकार के वाहनों के लिए तैयार कर लिया जाएगा।

चित्र
  कुल्लू मनाली राष्ट्रीय राज मार्ग 15 अक्टूबर तक अस्थाई तोर सभी प्रकार के वाहनों के लिए तैयार कर लिया जाएगा।  मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने आज जुलाई माह में ब्यास नदी में आई बाढ़ के कारण राष्ट्रीयउच्च मार्ग को कुल्लू से मनाली के बीच हुए नुकसान का जायजा लिया। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि इस बरसात में मंडी से मनाली के बीच राष्ट्रीय उच्च मार्ग को भारी नुकसान पहुंचा है जिससे जिले के किसान ,बागवानों सहित पर्यटन क्षेत्र को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राजमार्ग सहित अन्य मार्गो को खोलना सरकार की प्राथमिकता है तथा दशहरे से पूर्व राष्ट्रीय उच्च मार्ग को मनाली तक टेंपरेरी तौर पर 7 मीटर चौड़ा कर ब्लैकटॉप कर दिया जाएगा ताकि अन्य बड़े वाहनों सहित वॉल्वो बसों की आवाजाही आरंभ की जा सके। इस दौरान आलू ग्राउंड,क्लाथ, ब्रान व रायसन में पर्यटन उद्योग से जुड़े ब्यवसाइयों, पंचायत प्रतिनिधियों, व आम जनों ने मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव से भेंट क...

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के संदर्भ में उपायुक्त ने किया पंदोआ का दौरा

चित्र
एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के संदर्भ में उपायुक्त ने किया पंदोआ का दौरा उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज शिमला ग्रामीण के अंतर्गत पंदोआ में अगले माह 16 सितंबर 2023 से होने वाली प्रस्तावित एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के संदर्भ में सभी विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का दौरा किया और सतलुज नदी में होने वाली इस चैंपियनशिप के संदर्भ में व्यवहार्यता को जांचा। उपायुक्त ने कहा कि आज पंदोआ में प्रस्तावित एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के संदर्भ में आयोजन स्थल का दौरा किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य साइट की जांच करना था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके की भारी बारिश के कारण साइट को किसी प्रकार की क्षति न हुई हो। उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को चैंपियनशिप के संदर्भ में साइट को विकसित करने के निर्देश दिए ताकि होने वाली एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप का सफल आयोजन हो सके। इस अवसर पर एसडीएम शिमला ग्रामीण निशांत कुमार, तहसीलदार सहित जल शक्ति, लोक निर्माण, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत बोर्ड के अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: