जिला में 8वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित

 जिला में 8वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित

विधायक नीरज नेय्यर बतौर मुख्य अतिथि रहे उपस्थित 

कहा…..आयुर्वेद एक रोग निवारण विज्ञान है और हमारे जीवन पद्धति का अहम हिस्सा भी ।


 चम्बा  : जितेन्द्र खन्ना /

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल चम्बा के परिसर में जिला स्तरीय 8वां आयुर्वेद दिवस जिसका मुख्य थीम "हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद" निर्धारित था उसको बड़े हर्षोउलास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में सदर विधायक नीरज नेय्यर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की |

माननीय विधायक ने अपनी और से विभाग के लिए हर संभव सहायता आयुर्वेद के उथान के लिए उपलब्ध करवाने की बात कही और उन्होंने कहा कहा कि आयुर्वेद एक रोग निवारण विज्ञान है। यह एक प्राचीन ज्ञान है और हमारी शोध परिषदें आयुष क्षेत्र में कुछ प्रभावशाली शोध कार्य कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हर दिन हर घर आयुर्वेदिक कैंपिंग का उद्देश्य आयुर्वेद और इसकी क्षमता को जन-जन तक पहुंचाना है। आयुर्वेद अब विश्व स्तर पर प्रसिद्ध हो चुका है

आयुर्वेद भारत की प्राचीन परंपरा और संपदा है। आयुर्वेद एक रोग निवारण विज्ञान है और हमारे जीवन पद्धति का अहम हिस्सा भी है ।

 डा० किरन शर्मा जिला आयुष अधिकारी चम्बा ने बताया कि 8वां आयुर्वेद दिवस पूरे जिला में बड़े धूमधाम से मनाया गया है और विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गई है तथा उन्होंने यह भी बताया कि विभाग आयुर्वेद व योग के द्वारा लोगों को स्वस्थ रहने बारे जागरूक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सेवा निवृत चिकित्सा अधिकारी व सेवा निवृत आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारियों व आयुर्वेदिक चिकित्सकों, आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारियों तथा कार्यालय कर्मचारियों को उनके बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उपस्थित सभी अतिथियों को सम्मारोह में भाग लेने के लिए उनका अभार प्रकट किया।

 कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित गणमान्य लोग भी मौजूद रहे



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा