विधानसभा अध्यक्ष ने साड़ल पंचायत की मुख्य सड़क से गांव दोठ तक एम्बुलेंस मार्ग का किया भूमि पूजन

 विधानसभा अध्यक्ष ने साड़ल पंचायत की मुख्य सड़क से गांव दोठ तक एम्बुलेंस मार्ग का किया भूमि पूजन

कहा...25 लाख से बनकर तैयार होगा एंबुलेंस मार्ग

दोठ गांव को मिलेगी बस सुविधा, जल्द होगा जल्द जल भंडारण टैंक का निर्माण


चंबा( चुवाडी) : जितेन्द्र खन्ना /

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत साड़ल में लगभग 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले मुख्य सड़क से गांव दोठ तक एम्बुलेंस मार्ग का विधिवत भूमि पूजन किया।

इस दौरान ग्राम पंचायत साडल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए तैयार की गई कार्य योजना के तहत गांव दोठ को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए आज एंबुलेंस मार्ग के कार्य का भूमि पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता रखी गई है। इस सड़क के निर्मित होने से 80 परिवारों के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह सड़क साथ लगते गांव के लिए भी सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के साथ-साथ सुरक्षा दीवारों का भी निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण संपर्क सड़क दुरुघाई घट्टू - जाम्बल सड़क मार्ग का सुधारीकरण किया जाएगा और इस सड़क को आगे परछोड़ से होकर लाहडु के साथ जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग को सभी विभागीय औपचारिकताओं पूर्ण करने को भी कहा। ताकि समीपवर्ती गांव के साथ-साथ अन्य पंचायतों को भी लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध भी करवाई जाएगी।

कुलदीप सिंह पठानिया ने साड़ल पंचायत में चल रहे विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर पंचायत के माध्यम से इस वित्तीय वर्ष में 30 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है।

उन्होंने स्थानीय लोगों की मांगों को पूर्ण करते हुए कहा कि जल्द ही दोठ में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए जल भंडारण टैंक का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कल से दोठ के लिए बस सुविधा भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने पंचायत की सभी मांगों को प्रस्ताव के माध्यम से पूर्ण करने का भी आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत साड़ल के जनप्रतिनिधियों और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शॉल,टोपी, स्मृति चिन्ह व तलवार भेंट कर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के मंडल निर्देशक राम सिंह चंबियाल, नगर पंचायत चुवाड़ी उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाडक, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर,उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, मनमंडल अधिकारी प्रोजेक्ट आईडीपी रामपाल, अधिशासी अभियंता पंकज राठोर सीडीपीओ धर्म सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत साडल राजमल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित