हत्या के आरोप में रिंकू उर्फ कालिया बरी,सबूतों के अभाव में किया बरी

हत्या के आरोप में रिंकू उर्फ कालिया बरी,सबूतों के अभाव में किया बरी

-एडवोकेट राकेश भठेजा की दलीलें सुनने के बाद रिंकू कालिया को सबूतों के अभाव में किया बरी

वकील राकेश भठेजा व कालिया उर्फ रिंकू
फाईल फोटो

अबोहर, 21 फरवरी (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एडीशनल सैशन जज जगमोहन सिंह की अदालत में हत्या के मामले में आरोपी रिंकू उर्फ कालिया पुत्र रामेशवर वासी बुर्ज मुहार कालोनी अबोहर के वकील राकेश भठेजा ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर सरकारी वकील तथा सदर थाना पुलिस ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट राकेश भठेजा की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए रिंकू उर्फ कालिया को हत्या के मामले में दोषमुक्त करते हुए सबूतों के अभाव में बरी किया। जानकारी अनुसार बलकरण सिंह पुत्र हाकम सिंह वासी डंगरखेड़ा के बयानों पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा नं. 71, 28.10.18 भांदस की धारा 302, 450 आईपीसी के तहत अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया था। आरोप था कि उसके नौकर महाराज बली की अज्ञात व्यक्तियों ने हत्या की है। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने रिंकू उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया था। आज अदालत ने एडवोकेट राकेश भठेजा की दलीलें सुनने के बाद रिंकू उर्फ कालिया को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर