पैसे के लालच में रिश्ते किए शर्मशार, भतीजी से स्पा सेंटर में गलत काम करवाया, किशोरी को करने लगा ब्लैकमेल

पैसे के लालच में रिश्ते किए शर्मशार, भतीजी से स्पा सेंटर में गलत काम करवाया, किशोरी को करने लगा ब्लैकमेल


किशोरी ने आरोप लगाया कि स्पा संचालक मौसा द्वारा रुपयों का लालच देकर पहले जबरन उसका दैहिक शोषण किया गया और बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगा।

रिश्तों को शर्मसार करने वाला यह मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से निकल कर सामने आया है नाबालिग किशोरी की शिकायत पर महिला थाने में देर रात स्पा सेंटर संचालक आर्यन शर्मा के खिलाफ रेप सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है. इस मामले को लेकर महिला पुलिस थाने में घंटों हंगामा होता रहा. पीड़ित किशोरी और उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला थाना में उनकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा रही थी. कोतवाली सीएसपी रीतेश कुमार शिव ने बताया कि थाने पहुंची 17 वर्षीय किशोरी ने शिकायत की है कि कुछ समय पूर्व वह राइट टाउन प्रेम मंदिर के पास सनराइज स्पा सेंटर संचालित करने वाले आर्यन शर्मा के पास गई थी. आर्यन शर्मा रिश्ते में उसका मौसा लगता है. इसी बीच आर्यन शर्मा ने उसे स्पा में काम करने के बदले अच्छी पेमेंट देने का झांसा दिया, जिसके बाद उसका स्पा में आना जाना शुरू हो गया।

किशोरी के मुताबिक, करीब एक माह पहले स्पा संचालक आर्यन शर्मा ने उसे धमकाया और उसका दैहिक शोषण किया. किसी को कुछ बताने पर बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था. तंग आकर किशोरी अपनी सहेली के साथ सोमवार की दोपहर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग लड़की 12वीं की परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंची. परिजनों को जानकारी लगने के बाद जब नाबालिग से पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हुआ.


दरअसल, नाबालिग किशोरी और उसकी एक दोस्त पिछले एक महीने से स्पा संचालक के ब्लैकमेल का शिकार थी. मदन महल थाने के तहत राइट टाउन इलाके में सनराइज नाम का एक स्पा सेंटर आर्यन शर्मा नामक शख्त संचालित करता है. आर्यन ने रिश्ते में लगने वाली एक नाबालिग भतीजी को लग्जरी लाइफ के सपने दिखाए और फिर उसके साथ उसकी एक दोस्त के साथ भी संपर्क बनाया. साहिल ने मेकअप का कोर्स कराने के नाम पर नाबालिग लड़कियों को स्पा सेंटर में काम करने के लिए बुलाया और फिर उनके कुछ अश्लील वीडियो बना लिए।

पीड़ित किशोरी के मुताबिक स्पा सेंटर संचालक अक्सर उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गलत काम करवाता था. इसी दौरान स्पा सेंटर संचालक ने दोनों नाबालिगों को इंदौर जाने का ऑफर दिया और वहां मोटी रकम देकर काम करने को कहा. दोनों नाबालिग लड़कियां 12वीं क्लास की छात्राएं है. वे पेपर देने के बहाने घर से निकली थी लेकिन जब पेपर देने नहीं पहुंचीं तो परिजनों को जानकारी लगी. परिजनों की पूछताछ में नाबालिग किशोरियों ने आपबीती बताई और उसके बाद मामला थाने तक पहुंचा. पीड़ित और उनके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने स्पा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है. एडिशनल एसपी पूजा पांडेय का कहना है कि हर एंगल से जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

किशोरी के थाने पहुंचने के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और स्पा सेंटर पहुंची, तो वहां पर कई महिलाएं व युवतियां मौजूद थीं. उनसे पूछताछ के बाद वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर कैमरे एक माह से अधिक समय से बंद होना बताया गया. वहीं कुछ शराब की बोतलें भी मिलीं, जिसके बाद पुलिस ने स्पा को सील कर दिया।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर